Advertisement
दिव्यंका त्रिपाठी के बाल खींचना पति विवेक दहिया को पड़ा भारी, कुछ यूं एक्ट्रेस ने मुक्के से चखाया मजा
दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi ने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya संग ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देथ लोग हैरान हो गए। तस्वीर में विवेक उनके बालों को जोर से खींच रहे हैं। तो दिव्यंका ने भी मुक्के से ऐसे दिया करारा जवाब।

टीवी जगत के खूबसूरत कपल दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल्स के चाहने वालों की कमी नहीं है। तो दिव्यंका और विवेक भी अपने फैन्स से सोशल मीडिया के ज़रिए जुड़े रहते हैं। दोनो एक दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपल ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Advertisement
इस तस्वीर में कपल एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती कर रहा है। तस्वीर में विवेक, दिव्यंका के बाल खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दिव्यंका भी विवेक को सबक सिखाने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं। जैसे ही विवेक उनकी चोटी को पकड़कर जोर से खिचते हैं, तो दिव्यंका झटके में मुड़कर उन्हें एक जोरदार मुक्का देती हैं। मुक्का पड़ते ही विवेक हवा में उछल पड़ते हैं। कपल के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही दिव्यंका का कैप्शन भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। वह लिखती हैं “मुस्कुराओ और एsssक लगाओ|”। नीचे देखें कपल का दिलचस्प अंदाज जिसपर से आपकी नज़रे नहीं हटेंगी।
वहीं दोनो सितारो के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ टीवी सीरियल से करियर की शुरूआत करने वाली दिव्यंका, इन दिनो ‘ये है मोहब्बतें ‘ में नज़र आ रही हैं। तो वहीं विवेक पिछली बार हॉरर शो कयामत की रात में नज़र आए थें। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement