Advertisement
दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र मे निधन, इन बॉलीवुड कलाकरो ने दी श्रद्धाजंली
दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू (Shriram Lagoo) का आज 92 साल की उम्र मे निधन हो गया। वृद्धावस्था में बीमारियों के चलते उनके निवासस्थान पुणे में उनका निधन हो गया। कई बॉलीवुड सितारो ने उन्हें दी श्रद्धांजली।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू (Shriram Lagoo) का आज 92 साल की उम्र मे निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार वृद्धावस्था में बीमारियों के चलते उनके निवासस्थान पुणे में उनका निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थें। बताया जा रहा है कि कल यानी गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement
डॉ. लागू का जन्म सातारा में 1927 में हुआ था। फिल्मों के अलावा वह पेशे से प्रशिक्षित ईएनटी सर्जन भी हैं। उन्होंने विजय तेंदुलकर, विजय मेहता और अरविंद देशपांडे के साथ आजादी के बाद वाले दौर में महाराष्ट्र में रंगमंच को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया।
वहीं श्रीराम लागू के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके साथ ही 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मो में ‘पिंजरा’, ‘मेरे साथ चल’, ‘सामना’, ‘आहट: एक अजीब कहानी’ ‘दौलत’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। 1978 में आई फिल्म घरौंदा के लिए श्रीराम लागू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
बॉलीवुड में, लागू ने घरौंदा के अलावा “एक दिन अचानक, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘लावारिस’ जैसी फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। यहां तक उन्होंने रिचर्ड एटनबरो की ‘गांधी’ में गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका निभाई।
श्रीराम लागू के निधन पर भावुक हुए अभिनेता श्रृषि कपूर ने उन्हें श्रद्धाजंली दी। इसके अलवा फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट कर श्रीराम लागू को श्रद्धांजली दी।
R I P. One of the most natural spontaneous actors, Dr. Shreeram Lagoo sahab leaves us. Did several films way back. Unfortunately never got to work with him in the past 25/30 years. He had a retired life in Pune. Love you Dr. Sahab. pic.twitter.com/H8mESIX1kv
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 17, 2019
Saddened to hear demise of veteran actor Dr. #ShriramLagoo sir. He was great socialist and versatile actor, his contributions will always be remembered for his memorable roles in theatre & films. #OmShanti ? pic.twitter.com/pqZovSz0lT
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) December 17, 2019
इन कलाकारो ने भी दी श्रद्धांजली।
RIP Dr. Sriram Lagoo…
Remember you vividly from my childhood at my Mother's shoots… You were highly respected by her..
God bless .. May your soul find eternal peace. pic.twitter.com/BQGeS46oOn— Mohnish Bahl (@Mohnish_Bahl) December 18, 2019
डाॅ श्रीराम लागूंना भावपूर्ण श्रद्धांजली ??????
— Renuka Shahane (@renukash) December 17, 2019
A great actor and a greater activist. May our ‘Natsamrat’ rest in peace ? #RIPShriramLagoo
— Ritesh Sidhwani (@ritesh_sid) December 17, 2019
Truly a GREAT theatre actor Dr Shreeram Lagoo Saab is no more . AUM Shanti .
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) December 17, 2019
RIP dr saab!!
— Divya Dutta (@divyadutta25) December 17, 2019
Advertisement