Advertisement
नेहा कक्कड़ के साइज़ का मज़ाक़ उड़ाने वाले कॉमेडियन ने अब ऐसा कुछ कह दिया
एक कॉमेडी शो में पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के कद को लेकर मज़ाक उड़ा गया। इससे आहत हुईं नेहा ने सोशल अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जाहिर किए थें जज्बात। वहीं अब गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने दिया अपना रिएक्शन।

एक कॉमेडी शो में पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के कद को लेकर मज़ाक उड़ा गया। नेहा और उनके फैन्स द्वारा नाराजगी व्यक्त करने के बाद मेकर्स ने इस वीडियो को हटा दिया। शो में नेहा का मजाक उड़ाने वाले हास्य कलाकार कीकू शारदा (Kiku Sharda) और गौरव गेरा (Gaurav Gera) नज़र आए। यहां दोनो शो में आई एक छोटी सी लड़की जिसका नाम नेहा शक्कर है, का जमकर मजाक उड़ाते हैं। नेहा के अलावा उनके भाई टोनी कक्कड़ ने भी इसकी जमकर निंदा की।
Advertisement
वहीं नेहा की भावनाओं को ठोस लगने के बाद अब के गौरव गेरा ने तोड़ी चुप्पी। गौरव ने इसके लिए नेहा से माफी मांगी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करने के दौरान गौरव ने कहा कि वह नेहा को दुखी नहीं करना चाहते थें। उन्हें नेहा का गाना बेहद पसंद है। गौरव बताते हैं “हम दोनो एक दूसरे को पर्सनली जानते हैं और हमारी मुलाकात भी हो चुकी है। नेहा वास्तव में बहुत ही टैलेंटेड हैं। यह मैं नहीं बल्कि उनके 30 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स ने साबित कर दिया है जो उन्हे बहुत पसंद करते हैं।” गौरव बताते हैं कि वह और किकू नेहा के फैन हैं और उन्हे इस बात का गर्व है।
[यह भी पढ़ें: साइज़ का मज़ाक़ बनाने पर भड़कीं नेहा कक्कड़, तो मेकर्स ने लिया कड़ा फ़ैसला]
बता दें कि इस वीडियो के आने के बाद नेहा ने एक पोस्ट के ज़रिए कहा था कि वह ज्यादा नेगेटिव माहौल में नहीं रह सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने सपोर्ट करने के लिए फैन्स को शुक्रिया कहा था। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement