Advertisement
जीएफ ग्रैबिएला ने कुछ इस अंदाज में अर्जुन रामपाल को किया बर्थडे विश, देखें तस्वीरें
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज यानी 26 नवंबर को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला (Gabriella Demetriades) ने उनको बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

बॉलीवुड हैंडसम एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज यानी 26 नवंबर को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर जहां अर्जुन को उनके फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं इन सबके बीच उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने उनको बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। गौरतलब है कि ग्रैबिएला ने कुछ समय पहले ही अर्जुन के बेटे को जन्म दिया है। गैब्रिएला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साथ ही वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के शेयर करती रहती हैं।
Advertisement
ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने बॉयफ्रेंड अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के इस खास मौके पर इंस्टा हैंडल के जरिए उनकी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें दोनों रोमांटिक कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बर्थडे विश करते हुए ग्रैबिएला ने लिखा, “समय आपके पास एक समान नहीं है, लेकिन फिर भी हमें उस दिन का जश्न मनाना चाहिए, अपनी इस मुस्कुराहट के साथ हमें दुनिया से मिले अनुभव के उन मोतियों को साझा करते हैं। आपको जन्मदिन मुबारक हो सर जी।”
(यह भी पढ़ें : जीएफ गैब्रिएला से मिलने बेटियों संग अस्पताल पहुंचे अर्जुन रामपाल, देखें तस्वीरें)
बात दें कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के बेटे का नाम अरिक है। अरिक का जन्म इस साल 18 जुलाई को हुआ है। खबरों की मानें तो अर्जुन और ग्रैबिएला की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2009 के आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों कलप अब जल्द ही शादी के बंधन बंधने वाले हैं। मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement