Advertisement
गर्लफ्रेंड का नाम आते ही अर्जुन कपूर की बोलती हुईं बंद, वीडियो देख लोगो ने यूं ले ली चुटकी
बॉलीवुड में इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (malaika Arora) के रिलेशनशिप की ख़बरें छाईं रहती हैं। वहीं हाल ही में अर्जुन ने महिला दिवस के एक मौके पर ने एक पोस्ट शेयर किया जहां गर्लफ्रेंड का नाम आते ही उन्होंंने चुप्पी साध ली।

बॉलीवुड में इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर (arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (malaika Arora) के रिलेशनशिप की ख़बरें छाईं रहती हैं। कपल अब एक दूसरे के साथ खुल्लम खुला अपने प्यार का इज़हार करने लगा है। यहां तक कि अक्सर दोनो को एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं हाल ही में अर्जुन ने महिला दिवस के एक मौके पर ने एक पोस्ट शेयर किया जहां गर्लफ्रेंड का नाम आते ही उन्होंंने चुप्पी साध ली।
Advertisement
दरअसल अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है जहां उनसे जुड़ी महिलाओं के नाम आने पर वह उनके बारे में बता रहे हैं। सबसे पहले अशुंला को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा ‘लाइफ’, सोनम कपूर के बारे में बताया ‘फैशन’, रिया के को कहा ‘इंटेलिजेंस’, जाह्नवी को लेकर कहा ‘टैलंट’, खुशी के लिए कहा ‘स्लीप’, सुचेता के लिए ‘शेड्यूल एंड फूड’, डिंपल के बारे में ‘डिजिटल ग्रुप यानी की अपडेट’ और जब आखिर में जब गर्लफ्रेंड की बात आई तो अर्जुन कपूर ने चुप्पी साधते हुए मुंह पर उंगली रख ली और साथ ही सभी को वुमन्स डे की बधाई दी।
वहीं गर्लफ्रेंड के नाम पर इस तरह से चुप्पी साधने पर लोगो ने जमकर अर्जुन कपूर की चुटकी लेनी शुरू कर दी।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फ़रार (Sandeep Aur Pinky Faraar)’ में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) उनके अपोज़िट नज़र आएंगी। इस फिल्म को डिबाकर बनर्जी ने फिल्म को निर्देशित किया है। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
[यह भी पढ़ें : रहस्यमय पर धीमा है अर्जुन-परिणीति की संदीप और पिंकी फ़रार का ट्रेलर ]
Advertisement