Advertisement
ऋतिक को भा गई मुंबई पुलिस की ‘ज़्यादा हॉर्न ज़्यादा इंतज़ार’ पहल, ऐसे की सराहना
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को मुंबई पुलिस (mumbai police) की ज़्यादा हॉर्न से छुटकारा पाने वाली पहल भा गई है।

बॉलीवुड सुपेरस्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को मुंबई पुलिस (mumbai police) की ज़्यादा हॉर्न से छुटकारा पाने वाली पहल भा गई है। अभिनेता ने लगातार हॉर्न बजाने की समस्या को कम करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा उठाये गए कदम की सरहाना की है। उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है जो यह दर्शाता हैं कि वह पहल के लिए क्या महसूस करते हैं।
Advertisement
दरअसल मुंबई पुलिस के इस वीडियो में बताया गया है कि मुंबई पुलिस ने किस तरह से हॉर्न बजाने की समस्या को कम करने के लिए एक व्यावहारिक रणनीति बनाई है। एक ट्रैफिक लाइट सिस्टम जो कार के हॉर्न की आवाज़ 85 डीबी तक पहुंच जाने पर लाल बत्ती को रीसेट कर देता है। इसलिए पहल का नाम ज़्यादा हॉर्न ज़्यादा इंतज़ार (horn more wait more) रखा गया है।
ऋतिक ने इस पहल की सराहना करते हुए लिखा, “हमारे प्रोग्रामिंग में यह एक सांस्कृतिक कमी है जब बेवजह हॉर्न बजाने की बात आती है। यह शायद कुछ गलत मान्यताओं के संयोजन के कारण होता है। हमें लगता हैं कि ट्रैफ़िक में अन्य लोग उतनी जल्दी में नहीं हैं जितना कि हम है। जो निश्चित रूप से गलत है। हम सभी चाहते हैं कि हम बाद में जाने की बजाए जल्द से जल्द वहां पहुंच जाएं। तो हम हॉर्न क्यों बजाते हैं? इसकी जरूरत नहीं है।“
ऋतिक आगे कहते हैं“हमें लगता है कि लगातार हॉर्न बजाने से ट्रैफ़िक तेज़ी से आगे बढ़ने लगेगा या फिर लाल बत्ती जल्दी से हरी हो जाएगी। ऐसा नहीं होगा। हम हॉर्न इसलिए भी बजाते हैं क्योंकि हम देख सकते हैं कि पैदल यात्री कभी भी नियमों का पालन नहीं करते हैं और यह सामान्य विश्वास प्रणाली बन जाती है। क्योंकि हम कहीं ना कहीं यह जानते हैं कि हम खुद सड़क और क्रॉस-सेक्शन को पार करते समय नियमों का पालन नहीं करते हैं। हम ध्वनि प्रदूषण के साथ इतने सहज हैं क्योंकि हम इसके आदी हैं। जो वास्तव में दुखद है। लेकिन आसानी से प्रतिवर्ती है।“
इसके अलावा उन्होने ये भी कहा, “हॉर्न बजाना हमारे सभी दैनिक चिड़चिड़ापन और गुस्से को बाहर निकालने का जरिया बन गया है, जो हमें एक तरह की संतुष्टि देता है। हालांकि, असल में इसका परिणाम विपरीत होता है। शोर केवल हमारे अंदर के गुस्से को बढ़ाता है जो अंदर जलन पैदा करता है। यह मदद नहीं करता है।“ मैं एक ऐसे मुंबई का सपना देख रहा हूं जो अधिक धैर्यवान, अधिक भरोसेमंद, अधिक जागरूक, अधिक उधार, अधिक अनुशासित, अधिक जिम्मेदार, अधिक प्रेजेंट और वह सब है जो केवल हमारे शहर की खातिर व्यक्तिगत नागरिक के रूप में बेहतर होने के साथ आएगा। आइए एक साथ मिलकर काम करते है जिससे हमें इस शानदार शहर पर अधिक गर्व होगा। देखें ऋतिक की पोस्ट।
[यह भी पढ़ें:ऋतिक रोशन की ज़िंदगी की ये बातें आप शायद ही जानते होंगे, देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें]
ऋतिक की फिल्मों की बात करें तो, ऋतिक ने 2019 में दो बैक टू बैक हिट दी हैं वॉर उनकी अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। नतीजतन 2019 में दमदार अभिनय और परफॉर्मेंस के साथ ऋतिक का बोलबाला देखने मिला।
Advertisement