Advertisement
ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर भावुक हुईं मां, छलक पड़ा बेटे की ब्रेन सर्जरी का दर्द
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज यानी 10 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत उनके चाहने वाले भी अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।

बॉलीवुड हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज यानी 10 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत उनके चाहने वाले भी अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। बता दें, उनके के इस खास मौके पर अब उनकी मां पिंकी रोशन ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बेटे के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। देखें क्या लिखा उनकी मां पिंकी रोशन ने..
Advertisement
बेटे जन्मदिन पर उनके इस मौके को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए मां पिंकी ने लिखा, ‘यह तस्वीरें भारी मन से शेयर कर रही हैं। भारी मन से इसलिए नहीं कि उन्हें अफ़सोस या दुख है, बल्कि इसलिए कि ये तस्वीरें प्यार में डूबी हुई हैं। लेकिन जब डुग्गू ब्रेन सर्जरी के लिए जा रहे थे तो वो लगभग बेहोश होने वाली थीं।’
इसके साथ ही अपनी पोस्ट में पिंकी रोशन ने यह भी बताया है कि जब डॉक्टर उन्हें आगे ऑपरेशन थिएटर लिए जा रहे थे तभी उसे देखकर ऐसा लगा जैसे निरीह नवजात हो और वो वैसे ही अपनी ख़ूबसूरत आंखों से देख रहा था, जब उसका जन्म हुआ था। लेकिन उन आंखों में कोई डर, फिक्र या तनाव नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताते हुए कहा, ‘एक भी ऐसी चुनौती नहीं है, जो डुग्गू ने फेस की हो और वो असफल हुए हों।’
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, “आप मेरे लिए एक प्रेरणा हैं जो मेरे जीवन में बहुत कुछ लाए हैं। इस दिन, मैं आपको, मेरे द्वारा सिखाए गए पाठों के लिए आभारी हूं। मैं आपके अच्छे दिल की दुआ करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि यह कभी न बदले, यूं ही आगे बढ़ता रहे। मैं इसके लिए दिल से कामना करती हूं। आपके लिए प्यार, आभार और आशीर्वाद.. जन्मदिन मुबारक हो।”
(यह भी पढ़ें : ऋतिक ने अपने हाथों से दीपिका को खिलाई चॉकलेट, वीडियो देख लोगों ने कहा ऐसा कुछ)
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कुछ दिनों पहली अपनी धमाकेदार फिल्म ‘वॉर’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आए थे। बता दें कि यह फिल्म ‘वॉर’ उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई, जिसने 292.71 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया। बॉलीवुड और मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement