Advertisement
हैलोवीन लुक में इलियाना ने मनाया जन्मदिन का जश्न, देखें इनसाइड तस्वीरें
इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) आज यानी 1 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। हैलोविन होने के साथ एक्ट्रेस अपने इस बर्थडे को अपनी फ्रेंड्स के साथ बेहद मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं।

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) जहां आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरों से हर किसी को मदहोश करती रहती हैं। वहीं इन सबके बीच इलियाना आज यानी 1 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। खास बात ये है हैलोविन होने के साथ एक्ट्रेस अपने इस बर्थडे को अपनी फ्रेंड्स के साथ बेहद मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं। इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz)की अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती और सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें इधर…
Advertisement


बता दें, इलियाना (Ileana D’Cruz) ने खुद अपनी लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि उनके साथ उनकी फ्रेंड्स हैलोवीन पार्टी के गेटअप में नजर आ रही हैं। ब्लैक ड्रेस और सिल्वर ओवरकोट के साथ इलियाना (Ileana D’Cruz) ग्लैमरस लुक में अपने बर्थडे पर कहर ढाती हुईं नजर आ रही हैं।



(यह भी पढ़ें : बर्थडे से एक दिन पहले इलियाना ने ब्लू बिकीनी में ढाया कहर, तस्वीर देख लोगों ने कहा कुछ ऐसा)
इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अनीस बज्मी की फिल्म ‘पागलपंती’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। वह जल्द ही इस फिल्म मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी हो चुका है, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है। इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) के अलावा इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Advertisement