Advertisement

‘जोधा अकबर’ की एक्ट्रेस जूही असलम ने दिया बेटे को जन्म, देखें क्यूट तस्वीर

मशहूर धारावाहिक 'जोधा अकबर' (Joadha Akbar) में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस जूही असलम (Juhi Aslam) ने एक बेटे को जन्म दिया है। पति संग बेटे की एक क्यूट झलक फैन्स के साथ शेयर करते हुए जूही ने दिया है एक मैसेज। बच्चे की क्यूट झलक को मिस न करें।

342

टीवी एक्ट्रेस जूही असलम के घर ए नन्हे राजकुमार का आगमन हुआ है। दरअसल उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।  रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 19 अगस्त को ही बेटे को जन्म दिया था। पर हाल ही में उन्होंने बेटे की एक क्यूट झलक शेयर करके इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

जूही द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उनके पति रहीम भी दिखाई दे रहे हैं। रहीम बडे़ ही प्यार से बेटे के पैरो चूम रहे हैं। बेटे के आने की खुशी रहीम के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही जूही ने कैप्शन में एक पिता की खुशी जाहिर करते हुए लिखा है “हर पिता को याद रखना चाहिए कि एक दिन उसका बेटा उसके उदाहरण को फॉलो करेगा, सलाह के बजाय …।” मिल रही रिपोर्ट के अनुसार जूही ने अपने इस नन्हे शहजादे का नाम रहीम रखा है। आप भी देखें इस प्यारी तस्वीर को

बता दें कि जूही ने करीम से 9 अक्टूबर 2018 में शादी की। हालांकि करीम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पर बताया जाता है कि दोनो ने सिर्फ परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में इस शादी को पूरी तरह से निजी रखा था।

[यह भी पढ़ें: जमाई राजा’ की एक्ट्रेस सारा खान ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, देखें क्यूट तस्वीर]

View this post on Instagram

My loving and caring hubby..????

A post shared by juhi (@khanjuhi786) on

वहीं जूही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बाबा ऐसो वर ढूंढो से अपने टेलिविजन डेब्यू किया था। इसके अलावा  जोधा अकबर, कुबूल है, इस प्यार को क्या नाम दूं, वॉरियर हाई, बढ़ो बहू जैसे कई बड़े सीरियल्स में जूही नज़र आ चुकी हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

 

Advertisement