Advertisement
खेसारी लाल-काजल राघवानी का ये गाना देख आपका रोम रोम हो जाएगा रोमांटिक, देखें वीडियो
गर और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghvani) का गाना 'आहो एह ओरिया' इन दिनों खूब हंगामा मचा रहा है। फिल्म नागदेव (Naagdev) के इस गाने को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

भोजपुरी सिनेमा जगत के सिंगर और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghvani)की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। फिल्मों मे दोनो की केमिस्ट्री फैन्स को आकर्षित करती है। यही कारण है कि दोनो की फिल्में खूब सिनेमा घरो में खूब चलती हैं। इन दिनों दोनो की फिल्म नागदेव (Naagdev) का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहा है। इस गाने का नाम है ‘आहो एह ओरिया (Aahoo Eh Oriya)’।
Advertisement
दरअसल इस गाने को पिछले साल दिसंबर 2018 एंटर10 म्यूजिक भोजपुरी ने में लॉन्च किया था। लेकिन इन दिनो यूट्यूब पर इसे खूब देखा जा रहा है। यहां अबतक इसे डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं गाने की बात की जाए तो काजल संग खेसारी का रोमांस कयामत ढ़ा रहा है। गाने का संगीत भी बेहद दमदार है। गाने को सुनते ही आप भी झूमने लगेंगे।
बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स श्याम देहाती के हैं। वहीं इस फिल्म की बात की जाए तो इसमें खेसारी और काजल के अलावा अवधेश मिश्रा, जे. नीलम, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, रीतू पांडे, देव सिंह, विनोद मिश्रा, रीना रानी, प्रकाश जैस, राधे मिश्रा, संजय महानंदा, रोहित सिंह और मटरू सिंह प्रिया जैसे कलाकार हैं। फिल्म को देव पांडेय ने निर्देशित किया है, जबकि इसे नीलाभ तीवारी, रमेश सिंह और रामकरण गौड़ ने प्रोड्यूस किया है।
[यह भी पढ़ें:‘वाट्सप सॉन्ग’ में काजल राघवानी संग खूब इश्क लड़ा रहे हैं खेसारी लाल यादव, देखें रोमांटिक वीडियो]
आपको यह गाना कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement