Advertisement

‘ये काली-काली आंखे’ गाने पर एक बार फिर काजोल ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

रियालिटी शो डांस दीवाने  (Dance Deewane) में काजोल (Kajol) 'ये काली-काली आंखे' गाने पर एक बार फिर डांस कर सबको हैरान कर दिया। यह गाना उनकी फिल्म बाजीगर (Baazigar) का है जहां शाहरुख खान (shahrukh khan) संग उनके डांस की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

1,304

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का हर एक अंदाज निराला है। फैन्स को उनकी हर एक अदाएं खूब पसंद आती हैं। तो वहीं काजोल भी अपनी अदाओं का जादू चलाने में पिछे नहीं हटती हैं। किसी इवेंट या रियालिटी शो में वह जब भी जाती हैं तो लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक से एक वीडियो छाए रहते हैं।

Advertisement

हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो डांस रियालिटी शो डांस दीवाने  (Dance Deewane) का है जहां बताया जा रहा है कि काजोल बतौर गेस्ट के तौर पर गई हुईं थीं। यहां काजोल ने अपनी सुपरहीट फिल्म बाजीगर (Baazigar) के गाने ये काली-काली आंखे’ पर जबरदस्त डांस किया। यहां वह शो के जज तुषार कालिया (Tushar Kalia) के साथ कदम से कदम थिरकाती हुई दिखाई दीं। उनके इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां काजोल ब्राउन कलर के टॉप और डिज़ाइनर लॉन्ग स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्सेसरीज़ मे उन्होंने गले में खूबसूरत नेकलेस पहना है।  बता दें कि फिल्म बाजीगर में इस गाने पर काजोल, शाहरुख खान के साथ डांस करती हुई नज़र आईं थी। गाने में शाहरुख संग उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। तो चलिए एक बार फिर देखते हैं फिल्म में काजोल का डांस

वहीं काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अभिनेता और पति अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ  अपकमिंग फिल्म ‘तानाजी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मनोरंजन जगत की ताजा तरीन ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें: काजोल, मलाइका और आलिया समेत ये 9 सितारे हुए बी-टाउन में स्पॉट, देखें तस्वीरें]

Advertisement