Advertisement
कपिल संग फिर काम करने वाली खबरों से परेशान हैं सुनील, तोड़ी चुप्पी
कमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की लड़ाई जगज़ाहिर है। हालांकि अब भी ज़्यादातर लोग यही चाहते हैं कि काश यह दोनों फिर से शो मे एक साथ नज़र आएँ।

कमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की लड़ाई जगज़ाहिर है। हालांकि अब भी ज़्यादातर लोग यही चाहते हैं कि काश यह दोनों फिर से शो मे एक साथ नज़र आएँ। कई लोग यह भी मानते हैं कि सुनील के लौटने पर शो मे पुरानी बहार आ जाएगी। लोगों की इसी आशा को बढ़ावा देने वाली खबर हाल ही मे सामने आई थी। जिसमे कहा गया कि सुनील फिर एक बार द कपिल शर्मा शो मे लौट रहे हैं।
Advertisement
यह सब तब हुआ जब सुनील ग्रोवर ने खुद एक ट्वीट किया था। जिसमे सुनील ने अपने फैंस से खूब हसने की बात कही थी। साथ ही रिंकू भाभी का डायलॉग भी बोला था। देखें ट्वीट।
Everything is going to come. Nothing is going to stay forever . So Just have gratitude. That is the key. And yes, laugh a lot. ? baaki … mere husband mujhko…
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 15, 2019
सुनील के इस ट्वीट के बाद आम लोगों से लेकर मनोरंजन जगत के खबरियों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि सुनील फिर एक बार कपिल के शो मे लौट रहे हैं। हालांकि खुद सुनील ने इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए खुलासा किया है।
एक इंटरव्यू मे सुनील ने कहा, ”मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों इस तरह के कयास लगा रहे हैं। शायद मेरे ट्वीट से ऐसा कुछ लगा हो। पर इसमें कतई सच्चाई नहीं है। ऐसा नहीं हो रहा है।
[यह भी पढ़ें:सोनम कपूर संग फ्लर्ट करना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, वीडियो मे देखें सोनम ने कैसे दिया करारा जवाब]
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बोलते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा, ”कुछ मजेदार आने वाला है। मैं कुछ दिनों में इसकी घोषणा करूंगा। ये वेब के लिए है, जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं। अभी बस मैं इतना ही कह सकता हूं।”
खैर, सुनील ने तो साफ कर दिया है। पर सुनील को शो पर लौटना चाहिए या नहीं इस पर आप अपनी राय ज़रूर दीजिये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement