Advertisement
क्या फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से कट गया करण जौहर का पत्ता ? सामने आया सच
क्या करण जौहर(Karan Johar) फिल्म 'सूर्यवंशी'(Sooryavanshi) का हिस्सा नहीं रहे?

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से फिल्ममेकर करण जौहर(Karan Johar) सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। उन्हें लोग बॉलीवुड में नेपोटिज्म और खेमेबाजी को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। हालही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि, फिल्म ‘सूर्यवंशी'(Sooryavanshi) से प्रोडूसर करण जौहर को हटा दिया गया है। अब इस मामले की सच्चाई जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताई है।
Advertisement
खबर आ रही है कि विवाद के चलते करण जौहर ने इस फिल्म से खुद किनारा कर लिया है। करण जौहर इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहे हैं। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस खबर से पर्दा उठाते हुए ट्वीट में बताया कि, ‘खबरें जिनमें बताया गया है कि करण जौहर फिल्म सूर्यवंशी का हिस्सा नहीं हैं, गलत हैं। ये खबरें सच नहीं हैं। इस मामले में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने साफ किया है। आप भी देखियें तरण का ट्वीट…..
IMPORTANT… News doing the rounds of #KaranJohar not being part of #Sooryavanshi is untrue, clarifies #RelianceEntertainment. pic.twitter.com/0IT9qnNdyS
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2020
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दीवाली के समय रिलीज होने जा रही है। इसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। पहले यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। पर लॉकडाउन की वजह से थिएटर बंद होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें- करण जौहर का पक्ष लेने पर फूटा कंगना रनौत की टीम का गुस्सा, स्वरा भास्कर को दिया ‘चापलूस’ करार
फिल्म का ट्रेलर काफी धूम मचा चुका है। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। जिसके चलते फैंस एक स्क्रीन पर बॉलीवुड के सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी को एक साथ देख पाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार भी पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement