Advertisement
करण जौहर के घर में दो लोग हुए जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित, प्रोडूसर ने खुद दी जानकारी
बॉलीवुड प्रोडूसर करण जौहर(Karan Johar) का घर भी हुआ जानलेवा कोरोना वायरस का शिकार

कोरोना महामारी(Corona Virus) का प्रकोप दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। वर्तमान समय में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अब बॉलीवुड सितारों के घर भी इस महामारी की चपेट में आना शुरू हो चुके हैं। बोनी कपूर के बाद करण जौहर के घर में भी दो लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर(Karan Johar) ने सोशल मीडिया(Social Media) के माध्यम से लोगों को दी हैं।
Advertisement
— Karan Johar (@karanjohar) May 25, 2020
वहीं करण जौहर ने अपना और परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया है। पर राहत की बात यह रही कि सबके टेस्ट के रिजल्ट निगेटिव निकले। करण ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर खुदको 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेट कर लिया हैं। करण ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों की सुरक्षावाले अपने निश्चय पर खड़े रहेंगे और सभी नियमों का सख्ताई से पालन करेंगे।
यह भी पढ़ें- अभिनेता किरण कुमार को हुआ कोरोना वायरस, खुद बताई पूरी सच्चाई
बता दें कि, कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई शहर में है। खबर लिखने तक मुंबई शहर में कोरोना वायरस के 30 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement