Advertisement
करण वाही को मिला नया प्यार, कथित जीएफ उदिति संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
क्टर करण वाही (Karan Wahi) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो फैशन फोटोग्राफर जिनिता सेठ से ब्रेकअप के बाद उन्हें फिर नया प्यार मिल गया है।

टीवी के मशहूर एक्टर करण वाही (Karan Wahi) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो फैशन फोटोग्राफर जिनिता सेठ से ब्रेकअप के बाद उन्हें फिर नया प्यार मिल गया है। बता दें, यह कोई और नहीं बल्कि लंदन की रहने वाली उदिति सिंह हैं। जिसे वह डेट कर रहे हैं और उन्होंने उदिति सिंह के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। देखें इधर..
Advertisement
बता दें, बीते रोज 7 जनवरी को करण वाही (Karan Wahi) ने एक और पोस्ट शेयर की थी जिसमें उदिति सिंह के साथ उसके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हिंट दिया था। उन्होंने उदिति के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘वैसे तो मैं काफी सख्त लौंडा हूं पर इस बार मैं पिघल गया।’
खबरों की मानें तो मुताबिक, करण वाही (Karan Wahi) और उदिति सिंह दोनों को पिछले छह महीने से डेट कर रहे हैं और दोनों साथ काफी खुश भी हैं।
(यह भी पढ़ें : बिग बॉस 13: चप्पल से मारने के बाद शहनाज़ ने सिद्धार्थ से किया प्यार का इज़हार, देखें वीडियो)
लंदन की रहने वाली उदिति सिंह के साथ इससे पहले भी उन्होंने एक कोजी तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों बातों में खोए हुए थे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। दिलचस्प बात ये है कि करण वाही (Karan Wahi) की इस नई नवेली गर्लफ्रेंड उदिति सिंह की तस्वीरें देख लोगों उन्हें करीना कपूर की कार्बन कॉपी बताया है। छोटे पर्दे और मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement