Advertisement
‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर छलक पड़े करीना के आंसू, वीडिओ देख भावुक हो जाएंगे आप
रियालिटी डांस शो 'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance ) के सेट पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस सीन को देखते ही बेहद भावुक हो पड़ी। यहां तक करीना सेट पर ही रो पड़ी। शो के प्रोमो में वह आंसू पोछती हुईं दिखाई दीं।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) खूबसूरत एक्ट्रेसेस होने के साथ ही बेहद भावुक भी हैं। इस बात का पता रियालिटी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ (Dance India Dance ) के सेट पर पता चला, जहां करीना बतौर जज हैं। इस वक्त शो में ऐसा कुछ हुआ जिसे देख करीना बेहद इमोशनल हो गईं और अपने आंखो से आंसूओं को रोक नहीं पाई।
Advertisement
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में एक कंटेस्टंट अपने डांस के जरिए एक पिता और बेटे की इमोशनल बॉन्डिंग को शेयर किया। कंटेस्ट के इस परफॉर्मेंस को देख जज बॉस्को मार्टिक की मां काफी प्रभावित होती दिख रही हैं प्रोमो में। लेकिन यह सब देख बास्को बेहद भावुक हो जाते हैं और अपने पिता को याद करते हुए कहते हैं कि जब उन्हें दौरा पड़ा था। इसी दौरान करीना भी अपने आंसू पोछते हुए दिखाई दे रही थीं। नीचे देखें वीडियो
प्रोमो में बॉस्को की मां की आवाज भी सुनाई दे रही है, जहां वह बॉस्को के डान्स स्टूडियो के लोगो के बारे में खुलासा कर रही हैं। वहीं प्रोमो में बॉस्को वहां मौजूद लोग बॉस्को को संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
[यह भी पढ़ें:केबीसी 11: इन 14 सवालों के जवाब देकर करोड़पति बनीं चरणा गुप्ता, 15वें सवाल पर हुआ ऐसा कुछ]
वहीं करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस रियालिटी शो के अलावा उनके पास कई फिल्में हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी। इनमें से एक है अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ तो वहीं दूसरी है इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी नज़र आएंगी। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement