Advertisement
तैमूर की नैनी की डेढ़ लाख सैलरी वाली ख़बर पर करीना ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की तरह उनके नन्हे नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी सुर्खियो में रहते हैं। हाल ही में ख़बर आई थी कि करीना तैमूर की नैनी को 1.5 लाख रुपये सैलरी देती हैं। वहीं इसपर अब करीना ने तोड़ी चुप्पी।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की तरह उनके नन्हे नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी सुर्खियो में रहते हैं। उन्हे पॉपुलर स्टार किड्स में माना जाता है। सोशल मीडिया पर तैमूर के चाहने वाले की तादाद खूब देखने को मिलती है। तैमूर के साथ उनकी नैनी भी तस्वीरो में छाई रहती हैं। वहीं हाल ही में ख़बर आई थी कि करीना तैमूर की नैनी को 1.5 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी देती है।
Advertisement
वहीं हाल ही में पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में करीना कपूर ने तैमूर की नैनी की को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा क्याक्या सच में? लेकिन जैसा कि मैं कहती हूं मैं इस बारे में बात नहीं करती हूं। बता दें इसके पहले भी करीना ने इसे लेकर अरबाज खान के शो पिंच में जवाब दिया था। यहां उन्होंने कहा था किआपका बच्चा खुश और सुरक्षित है तब तक किसी भी चीज की कोई कीमत नहीं है। सोचने वाली बात यह है कि आपका बच्चा खुश और सुरक्षित हाथों में होना चाहिए। बता दें कि तैमूर अली खान की पॉपुलरिटी को देखते हुए उनके नाम की डॉल भी बाज़ार में बिकने लगी थी।
[यह भी पढ़ें: ख़राब फ़ोटोशॉप के कारण ट्रोल हो रही हैं करीना, तस्वीर देख लोगों ने कहा- “घुटना कहां है…”]
वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में करीना की गुड न्यूज रिलीज़ हुईं। वहीं अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए तो जल्द ही वह इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नज़र आएंगी। होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही ये फिल्म इसी साल 20 मार्च 2020 को सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement