Advertisement
मां करीना संग नज़र आए तैमूर, वीडियो मे देखें कैसे जीभ निकालकर मीडिया को चिढ़ा रहे हैं
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नन्हे नवाब जादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर नन्हे नवाब हुए स्पॉट। यहां पॅपराजी को देखते ही दे दिया ऐसा रिएक्शन।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के नन्हे नवाब जादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। लोगों को उनका क्यूट अंदाज बेहद पसंद है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई पेज बने हैं, जहां उनकी तस्वीरें लोग खूब पसंद करते हैं। तैमूर पॅपराजी के भी पसंदीदा स्टार किड्स है। स्पॉट के दौरान फोटोग्राफर्स तैमूर से किसी बड़े स्टार्स की तरह अटेंशन मिलती है। वहीं तैमूर भी फोटोग्राफर्स से काफी फैमिलियर हो गए हैं।
Advertisement
हाल ही में तैमूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां वह मम्मी करीना के साथ नज़र आए। यहां पीले रंग के सलवार सूट में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बन के साथ करीना ने सन ग्लासेस से लुक को कम्पलीट किया था। डेनिम पैंट-शर्ट मैं तैमूर भी बेहद क्यूट लग रहे हैं। पर ख़ास बात यह है कि तैमूर यहां अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। यहां वह फोटोग्राफर्स को जीभ दिखाते हुए चीढ़ा भी रहे हैं। तैमूर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तैमूर इन दिनो करीना के साथ चंडीगढ़ में समय बिता रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीना यहां अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं।
[यह भी पढ़ें: क्यूट एटीट्यूड के बाद अब दिखा तैमूर का दोस्ताना अंदाज, दोस्त के साथ कुछ यूं नजर आए ‘छोटे नवाब’]
तो आपको तैमूर का यह टशन कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement