Advertisement
बहन को टॉर्चर करने वाला वीडियो हटाने को लेकर कार्तिक ने दी सफ़ाई, कहा- “हर चीज़ के दो पक्ष होते हैं..”
एक्टर कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) ने इन बातों को ध्यान में रखते हुए बहन के साथ बनाये गए 'टॉर्चर' वाले वीडियो को हटाया

कोरोना महामारी(Corona Virus) लॉकडाउन(lock down) की वजह से बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) अपने घर पर ‘सेल्फ -क्वारंटाइन’ हैं। इस दौरान कार्तिक सोशल मीडिया(Social Media) के माध्यम से फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। आये दिन कार्तिक फैंस के मनोरंजन के लिए वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं।
Advertisement
फैंस को भी कार्तिक के वीडियो और फोटोज काफी पसंद आते हैं। इसी बीच कार्तिक का एक वीडियो विवादों में घिर गया। जिसके चलते कार्तिक नेटिजन्स के निशाने पर आ गए। लोग वीडियो के चलते कार्तिक की आलोचना करने लगे और जिसके बाद कार्तिक ने उस वीडियो को हटा दिया।
कार्तिक के वीडियो पर लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया। नेटिजन्स ने कार्तिक पर ‘डोमेस्टिक वायलेंस’ को बढ़ावा देने का आरोप लगा दिया। वहीं अब इस पूरे मामले पर कार्तिक ने भी चुप्पी तोड़ते हुए लोगों के सामने अपना पक्ष रखा है।
हालही में कार्तिक ने फिल्म कम्पैनियन की फाउंडर अनुपम चोपड़ा को इंटरव्यू दिया है। वीडियो पर छिड़े विवाद पर कार्तिक ने सफाई देते हुए कहा कि, ‘लोगों ने कहा कि मेरा वीडियो घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे होता तो, क्या कभी मेरी मां मुझे उस वीडियो को शूट करने की अनुमति देती? वीडियो अपलोड करने से पहले भी मेरी मां ने यह वीडियो देखा था।
वहीं अब लोग मुझसे सवाल पूछ रहे हैं कि, ‘मैंने वीडियो क्यों हटा दिया? मैं उनको जवाब देना चाहता हूं कि, ‘हर चीज के दो पक्ष होते होते हैं और मैं इनको बढ़ावा नहीं देना चाहता। मैंने वह वीडियो हटा दिया क्योंकि उस वीडियो से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो, ऐसे वीडियो को तो फिर हटाना ही था।
Acting in misogynistic films is one thing, bhai ye ab khud ese scripting aur directing bhi kar rahe hain?
pic.twitter.com/pyLb52UUKr— RJ Ira (@irationalised) April 20, 2020
यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने पूछा दाढ़ी बनाऊँ या नहीं? तो दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा जवाब
दरअसल, कार्तिक ने अपनी बहन के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कार्तिक अपनी बहन को परेशान करते नजर आ रहे हैं। बहन के खराब रोटी बनाने की वजह से वो उनके बाल पढ़कर घुमा देते हैं, उसके बाद उनसे लड़ाई करने लगते हैं, और वो बालकनी से कूद जाती हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की तुलना कबीर सिंह की सनक से करने लगें। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement