Advertisement

कसौटी जिंदगी के 2 अपडेट: विराज ने रची प्रेग्नेंट प्रेरणा को मारने की साज़िश, जानिए आगे क्या हुआ

कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindgii key 2) में प्रेरणा (Erica Fernandes) से शादी करने से पहले ही सामने आया विराज (namik paul) का ये घिनौना सच। जानकर आपके भी रोंगटे ख़ड़े हो जाएंगे।

238

कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindgii key 2) में 5 फरवरी को दिखाया गया कि अनुराग (Parth Samthan) और प्रेरणा (Erica Fernandes) ट्रायल रूम में बंद हैं। दोनो ने कोमोलिका (aamna sharif) और विराज (namik paul) से बचने के लिए ऐसा किया है। तब तक ऑफिस के कुछ पेपर्स पर अनुराग के साइन लेने के लिए अनुपम ट्रायल रूम के बाहर आकर अनुराग को आवाज लगता है। जैसे तैसे बचते हुए अनुराग पेपर अंदर ही लेकर साइन कर देता है।

Advertisement

हाल ही मे जूलरी शॉप में मोहिनी और निवेदिता को पता चलता है कि अनुराग प्रेरणा को लेकर वहां डायमंड रिंग खरीदने आया है। मोहिनी गुस्से में अनुराग के पास जाती है तब अनुपम उसे बताता है कि अनुराग ट्रायल रूम में है। दूसरी तरफ ट्रायल रूम से जैसे ही प्रेरणा बाहर आती है, तब तक वहां विना आ जाती है। विना उसे कपड़े ट्राइ करने के लिए वापस ट्रायल रूम में भेज देती है। प्रेरणा को मजबूरन फिर अनुराग के साथ ट्रायल रूम में रहना पड़ता है।

[यह भी पढ़ें: कसौटी जिंदगी के 2 अपडेट: कोमोलिका के कारण अनुराग और प्रेरणा को छुपना पड़ा ऐसी जगह, जानिए फिर क्या हुआ]

दोनो ट्रायल रूम से बाहर निकलने की योजना बनाते हैं। कोमोलिका विराज अनुराग और प्रेरणा को लेकर परेशान हैं।  मोहिनी भी ट्रायल रूम के बाहर आ जाती है। अनुपम से पूछने पर वह कोमोलिका को बताता है अनुराग ट्रायल रूम में है। यहां मोहिनी और विना में बहस होती है। मोहिनी आरोप लगाती है कि प्रेरणा अनुराग के साथ ट्रायल रूम में बंद है।

प्रेरणा पर लगा ये आरोप विना बर्दाश्त नहीं कर पाती है। इसके बाद दोनो बहस करने लगती है। अनुराग को लगात है कि, मोहिनी को शक हो गया है कि उसके और प्रेरणा काअफेयर चल रहा है। विना के बुलाने पर प्रेऱणा ट्रायल रूम से बाहर आ जाती है। तब मोहिनी अंदर जाती है और अनुराग को न देख हैरान रह जाती है। दरअसल अनुराग उपर के रास्ते से बाहर आ जाता है।

दूसरी तर जग्गा को देख विराज उसका पिछा करता है और पकड़ लेता है। यहां विराज की सच्चाई सामने आ जाती है जहां वह जग्गा को धमकाता है कि उसने प्रेग्नेंट प्रेरणा को खत्म क्यो नहीं किया। बाद में पता चलता है कि वह भी कोमोलिका से मिला हुआ है।

 

Advertisement