Advertisement
व्हाइट कलर की गाउन में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं कटरीना कैफ, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ (katrina Kaif) की खूबसूरती की पुरी दुनिया कायल है। तो वहीं कटरीना भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में कैटरीना एक इवेंट के दौरान व्हाइट कलर की गाउन में नज़र आईं। उनके इस गाउन की कीमत आपको हैरान कर देगी।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ (katrina Kaif) की खूबसूरती की पुरी दुनिया कायल है। तो वहीं कटरीना भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। कमाल का ड्रेसिंग सेंस की उनकी खूबसूरती को चार चांद लगाता है। इसी तरह एक बार फिर कटरीना का शानदार लुक सामने आया है। यहां वह रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर की ड्रेस में जलवे बिखेरती नज़र आईं।
Advertisement
यहां कटरीना व्हाइटकलर के थाई स्लिट गाउन में दिखाईं दी। यह गाउन फेमस ऑस्ट्रेलियन फैशन डिजाइनर एलेक्स पेरी के कलेक्शन से लिया गया है। फ्रंट में डीप वी नेक गाउन को और भी स्टाइलिश बना रह है इसके साथ ओवरऑल प्लीट्स लुक्स है। गाउन के साथ बलून स्लीव दिया गया है। वहीं लुक को कम्लीट करने के लिए कटरीना ने सब्टल मेकअप का इस्तेमाल किया है। इसके साथ हेयर को खुला रखा है।
एलेक्स पेरी क्लार्क ड्रेप फ्रंट क्रेप गाउन के लिए $ 2,445 की एक अच्छी कीमत अदा की गई है। इसे ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में लगभग रु 1,75,764 है।
वहीं कटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कटरीना अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म में केमियो अपियरेंस के तौर पर अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नज़र आएंगे। यह फिल्म अगले महीने 24 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: उम्मीद से भी ज्यादा महंगी है प्रियंका की यह छोटी सी शर्ट, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे]
Advertisement