Advertisement

जानिए आखिर क्यों अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 11’ मे इस महिला कंटेस्टंट को उढ़ाई शॉल, देखें वायरल वीडियो

कौन बनेगा करोड़पति (KBC 11) से वायरल हो रहे वीडियो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां बिग बी एक महिला कंटेस्टंट को शॉल उढ़ाते नज़र आ रहे हैं। वजह जानकर दंग रह जाएंगे।

275

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) का अंदाज ही निराला है। इन दिनो वह टीवी के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 11) को लेकर चर्चा में है। इस शो में बिग बी कंटेस्टंट को भावुक करने के साथ उन्हें खूब हंसाते हैं। ऐसा ही एक और अंदाज बिग बी का केबीसी में देखने को मिल रहा है, जो लोगों का दिल जीत रही है। यहां बिग कंटेस्टंट की मदद करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल शो के मेकर्स ने एक वीडियो सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मे दिखाई दे रहा है कि एक कंटेस्टंट महिला का वह किस तरह से मदद कर रहे हैं। जब महिला सवालों का जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचती हैं, तब उसे काफी ठंड लगती है। कंंटेस्ट की यह हालत बिग बी देख नहीं पाते हैं और शो की टीम से शॉल का इंतजाम करने के लिए कहते है। जब शॉल आती है तब बिग बी खुद अपने हाथों से उस महिला को शॉल ओढ़ाते हैं। इसके बाद भी उस कंटेस्टंट को ठंड लगती है तब बिग बी अच्छी शॉल का इंतज़ाम करवाते हैं और उस महिला के उपर डालते हैं। महनायक का यह शानदार अंदाज देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है। नीचे देखें वीडियो में आगे और क्या हुआ।

बता दें कि इस महिला कंटेस्टंट का नाम लाबोनी बासु बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाली  लाबोनी आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें: केबीसी 11 मे करोड़पति बनने वाले सनोज को पसंद नहीं आई शो की यह बात, किया बड़ा खुलासा]

 

Advertisement