Advertisement
केबीसी 11 में हरियाणा की इस डॉक्टर के फ्लाइंग किस से हैरान हुए बिग बी, देखें मजेदार वीडियो
शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 11) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने महिला कंटेस्ट ने किया इतना फ्लाइंग किस की खुद हैरान रह गए बिग बी।

टीवी का पॉपुल शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 11) इन दिनों टीआरपी की रेस में अपनी अच्छी जगह बना लिया है। इस शो की सबसे ख़ास बात है होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)। दरअसल बि बी अपने अंदाज से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते रहते हैं। यही नहीं बिग बी हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टंट को भी सहज करने के लिए उनका मनोरंजन करते रहते हैं। ऐसी ही एक महिला कंटेस्ट के साथ फूल मजाक के मूड में नज़र आए।
Advertisement
दरअसल हाल ही में शो के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हरियाणा की डॉक्टर उर्मी धतरवाल फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवाल का सही जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचती हैं। पर यहां हॉट सीट पर पहुंचने की खुशी डॉक्टर से छुपाए नहीं छुप रही थी। जैसे ही बिग बी, सवाल जीतने के बाद डॉक्टर का नाम पुकारते हैं और वह कूदती हुई उनके पास आ जाती हैं। महानायक यह देख दंग रह जाते हैं। यही नहीं जब वह बिग बी के पास आने के बाद वह अपने दोस्तों को लगातार फ्लाइंग किस करते जा रही थीं, जिसे देख एक बार फिर बिग बी हैरान रह गए हैं।
वीडियो में आप देखेंगे की महिला डॉक्टर बिग को सेहत से जुड़ी सलाह देती हैं। तब बिग बी कहते हें कि ‘ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए, ज्यादा चीनी भी नहीं खानी चाहिए, तो खाएं क्या..’ तब इसका जवाब देते हुए कहती हैं ‘हवा खाएं..’. उर्मी का यह जवाब सुन बिग बी अपने सिर पर हाथ रख लेते हैं..नीचे देखें वीडियो।
Dr Urmil Dhatarwal's effortlessly cool and carefree attitude amuses and impresses even our host Amitabh Bachchan! Watch #KBC11 at 9 PM @SrBachchan pic.twitter.com/npK7JFL0fn
— Sony TV (@SonyTV) October 3, 2019
बता दें कि यह एपिसोड आज दिखाया जा सकता है। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीज़न का पहला करोड़पति बना ये शख़्स, देखें वीडियो]
Advertisement