Advertisement

कहने को हमसफर हैं 3: क्या रोहित कर लेंगे अमायरा से शादी? इस दिन होगा खुलासा

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 का लोकप्रिय शो 'कहने को हमसफ़र हैं' (kehne ko humsafar hain) का तीसरा सीज़न 6 जून को लॉन्च किया गया था।

534

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 का लोकप्रिय शो ‘कहने को हमसफ़र हैं’ (kehne ko humsafar hain) का तीसरा सीज़न 6 जून को लॉन्च किया गया था। शो के 10 एपिसोड लॉन्च हो चुके हैं। वहीं दर्शक अब शो का फाइनल एपिसोड देखने के लिए बेताब नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

अब तक की कहानी में शो के मुख्य पात्रों के संबंधित ग्राफ़ को खूबसूरती से दिखाया गया है। रोहित (रोनित रॉय, अनन्या (मोना सिंह), या पूनम (गुरदीप कोहली) ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। प्रशंसक अब यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि फ़िनाले एपिसोड में उनके साथ क्या होने वाला है?

शो के दमदार ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों के बीच उत्सुकता का स्तर निश्चित रूप से बढ़ा दिया है। ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रशंसकों द्वारा कहानी को मनपसंदीदा अंत देने के सुझाव के साथ होड़ लगी हुई है!

शो के नवीनतम सीज़न में अमायरा नामक एक नया और दिलचस्प किरदार पेश किया गया है। जिसे अभिनेत्री अदिति वासुदेव ने आत्मविश्वास के साथ निभाया है। जब कि कुछ लोग मानते हैं कि अमायरा प्यार के नाम पर रोहित को बर्बाद करने के लिए तैयार है। जो उनकी पहले से ही परेशान ज़िन्दगी को अधिक निराशाजनक बना देगी। वहीं कुछ को यह भी लगता है कि अमायरा ही उनके जीवन को फिर से सामान्य स्थिति में ला सकती है।

अब तक जो हमने देखा है, उसके अनुसार, अमायरा ने रोहित को अपनी तरफ़ आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस हद तक कि कुछ लोगों ने अभी से अनुमान लगाना शुरू कर दिया हैं कि रोहित अंततः अनन्या को तलाक दे कर, अमायरा से शादी कर लेगा।

[यह भी पढ़ें:[यह भी पढ़ें:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित होगा एकता कपूर का ये वेब शो, जानें इसके बारे मे]]

अपनी राजनेता मां मृणालिनी (शेरोन प्रभाकर) के मजबूत समर्थन के साथ, क्या अमायरा का रोहित से शादी करने का सपना जल्द पूरा होगा? क्या आपको लगता है कि रोहित जल्द अमायरा से शादी कर लेंगे? इन सवालों के जवाब के लिए बस कुछ दिन और अपने उत्साह को बरकरार रखिये क्योंकि यह फ़िनाले एपिसोड 1 जुलाई को रिलीज़ होगा।

Advertisement