Advertisement

मरद अभी बच्चा बा गाने मे आम्रपाली ने खेसारी संग लचकाई कमर, लटके-झटके देख झूम उठेंगे आप

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) का गाना 'मरद अभी बच्चा बा' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाने में दोनो सितारो के डांस को देख आप भी झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

586

भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) की फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनो की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। वहीं हाल ही में दोनो का एक गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’ सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहा है।

Advertisement

गाने ‘मरद अभी बच्चा बा’ में खेसारी लाल और आम्रपाली की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दोनो एक दूसरे के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेड कलर की ड्रेस में आम्रपाली कयामत लग रही हैं। खुले बालो में और बड़ी सी इयरिंग उनके लुक पर खूब जंच रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं यूट्यूब पर 12 करोड़ से भी ज्यादा विव्यूज़ मिल चुके हैं। आप भी देखें इन दोनो सितारो का जबरदस्त डांस

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं गाने को लिखा है मधुकर आनंद ने। यह 2018 में आई फिल्म ‘दुल्हन गंगा पार के’ (Dulhan Ganga Paar Ke) का गाना है। फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया है। तो वहीं फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा काजल राघवानी , अवधेश मिश्रा, आनंद मोहन और ब्रिजेश त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया।

[यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने शहर की लड़की पर किया ज़बरदस्त डांस, वीडियो देख थिरकने लगेंगे आप]

आपको यह ख़बर कैसी लगी हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की ताजा तरीन ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

 

Advertisement