Advertisement
‘मुस्की मार के’ गाने में काजल राघवानी संग खेसारी लाल यादव ने बरपाया रोमांस का कहर, देखें वीडियो
भोजपुरी सिंगर और स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का रोमांटिक गाना खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर इसे 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

भोजपुरी जगत में सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं अगर गाने में खेसारी संग एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नज़र आ जाएं, गाने को हीट होने से कोई नहीं रोक सकता है। दरअसल लोगों को इन दोनो की रोमांटिक केमिस्ट्री पर्दे पर बेहद पसंद है। इसी तरह दोनो का एक और गाना यूट्यूब पर खूब हंगामा मचा रहा है। इस गाने का नाम है “मुस्की मार के जे बोलेला करेजवु”।
Advertisement
इस गाने में खेसारी और काजल का जबर दस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। यही दोनो एक दूसरे के साथ जमकर डांस कर रहे हैं, जिसे देख आप भी झूमने लगेंगे। यूट्यूब पर इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां इस गाने को 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। यही नहीं फैन्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। तो फिर देर किस बात की, चलिए नीचे सुनाते हैं आपको खेसारी और काजल राघवानी का यह रूमानी सॉन्ग।
वहीं इस गाने ‘मुस्की मार के जे बोलेला करेजवु’ की बात करें तो इसके गीत के बोल प्यारेलाल यादव द्वारा लिखे गए हैं। वहीं इसे से संगीत से रजनीश मिश्रा ने सजाया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा ’का है जिसे रजनीश मिश्रा ने ही निर्देशित किया है। अनिल काबरा और प्रदीप सिंह ने इसे निर्मित किया है। खेसारी और काजल के अलावा फिल्म ‘सेहरा बांध के आउंगा’ में प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आनंद मोहन, गोपाल राय और किरण यादव भी हैं।
[यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के गाने ‘रेड कलर के सूट’ ने फिर मचाया धमाल, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो]
Advertisement