Advertisement
‘वाट्सप सॉन्ग’ में काजल राघवानी संग खूब इश्क लड़ा रहे हैं खेसारी लाल यादव, देखें रोमांटिक वीडियो
फिल्म 'बागी-एक योद्धा (Baaghi-Ek Yodha)' का गाना 'वाट्सप सान्ग' में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) संग दिखा खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जबरदस्त रोमांस। इस वीडियो को खुद काजल ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।

Advertisement
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। इस जोड़ी ने भोजपुरी जगत को एक साथ कई दमदार फिल्में भी दी हैं। फिल्मों के अलावा अक्सर दोनो को किसी न किसी इवेंट या पार्टी में भी एक साथ देखा जाता रहा है। तो वहीं सोशल मीडिया पर यह जोड़ी काफी एक्टिवर रहती है।
हाल ही में खेसारी लाल संग काजल की आनेवाली फिल्म ‘बागी-एक योद्धा (Baaghi-Ek Yodha)’ का एक ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का एक गाना ‘वाट्सप सॉन्ग’ सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहा है। वहीं काजल ने अपने सोशल अकाउंट पर इस गाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ खेसारी लाल भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दोनो का रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां लोग गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वहीं ‘बागी-एक योद्धा’ की बात की जाए तो यह फिल्म भारतीय सेना के जवान पर आधारित है। यहां खेसारी लाल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा काजल राघवानी के साथ उनके रोमांस फिल्म में तड़का लगा रहा है। खेसारी और काजल के अलावा इस फिल्म में ऋतु सिंह, प्रकाश जैश, माया यादव, विनोद मिश्रा और अयाज खान अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शेखर शर्मा ने किया है तो वहीं इसे जयंत घोष ने प्रोड्यूस किया है। नीचे देखें फिल्म का ट्रेलर
आपको यह ट्रेलर कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement