Advertisement

खेसारी लाल और मोहिनी घोष का गाना ‘दिल के भीतरिया उठे लहरिया’ गाने ने इंटरनेट पर मचा दी है सनसनी, देखें वीडियो

- खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) की फिल्म जिला चंपारण (Jila Champaran) का गाना 'दिल के भीतरिया उठे लहरिया'(Dil Ko Bhitoriya Uthe lahariya) सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ मोहिनी घोष (Mohini Ghosh) भी ठुमके लगा रही हैं।

656

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का अंदाज लोगों को बेहद पसंद है। उनके अभिनय के साथ उनके गाने भी फैन्स को खूब पसंद आते हैं। उनका एक गाना ‘दिल के भीतरिया उठे लहरिया'(Dil Ko Bhitoriya Uthe lahariya) इन दिनो खूब धूम मचा रहा है। यह गाना उनकी फिल्म ‘जिला चंपारण’ (Jila Champaran) का है, जो 2017 में रिलीज़ हुई थी।

Advertisement

लेकिन एक बार फिर यह गाना सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस मोहिनी घोष (Mohini Ghosh) भी नज़र आ रही हैं। यहां दोनो की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब जंच रही है। गाने में फिल्माया गया लोकेशन भी बेहद शानदार है। यूट्यूब पर इस गाने को अबतक 60 लाख से भी ज्यादा के व्यूज़ मिल चुके हैं। इससे यह अंदाजा लगाना ग़लत नहीं होगा कि दो साल बाद भी इस गाने की महक लोगों के जहन में बरकरार है। आप भी देखें यह गाना।

वहीं इस गाने की बात की जाए तो इसे खुद खेसारी ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर आवाज दी है। वहीं गाने के बोल है आजाद सिंह के, तो इसे म्यूज़िक से सजाया है मधुकर आनंद ने।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘जिला चंपारण’ में जिसमें खेसारी लाल यादव और मोहिनी घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म आनंद मोहन और मनोज टाइगर भी अहम भूमिका में हैं। लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

Advertisement