Advertisement

काजल राघवनी ने ‘अढ़ाई बजे’ रात को खेसारी लाल से की ऐसी मांग, वीडियो देख छुट जाएंगे आपके पसीने

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का गाना 'अढ़ाई बजे' इन दिनो खूब देखा जा रहा है। गाने में दोनो सितारो का रोमांस और काजल का हॉट अंदाज खूब कहर बरपा रहा है।

1,460

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाका मचा रहे हैं। दरअसल उनका गाना ‘अढ़ाई बजे’ इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी खेसारी के साथ खूब जम रही है। इन दोनो के अक्सर सोशल मीडिया पर खूब चलते हैं। इसी तरह गाना ‘अढ़ाई बजे’ भी खूब चर्चा में है।

Advertisement

इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस कहर बरपा रहा है। इस गाने में व्हाइट पायजामे और पीले कुर्ते में खेसारी का अंदाज भी बेहद गज़ब है। वहीं व्हाइट कलर की ड्रेस में काजल राघवानी भी बेहद सेक्सी लग रही हैं। दोनो का यह रोमांटिक अंदाज एक कमरे में फिल्माया जा रहा है। गाने में दोनो सितारो की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब देखी जा रही है।  इस गाने को यू ट्यूब पर अब तक 70 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। तो देर किस बात की, नीचे सुनिए इस खूबसूरत गाने  को

वहीं इस गाने अढ़ाई बजे की बात की जाए तो इसे खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल हैं प्यार लाल यादव के, तो संगीत से सजाया है ओम झा ने।

बता दें कि यह गाना 2018 में आई एक्शन और रोमांस से भरपूर ‘बलम जी लव यू’का है। इसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में है। अशोक समर्थ और संजय महानंद सहायक भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है।

[यह भी पढ़ें: सज के संवर के’ गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी ने किया जमकर नैन मटक्का, देखें वीडियो]

 

Advertisement