Advertisement
खयाल रख्या कर गाने मे नज़र आई असीम-हिमांशी की ज़बरदस्त केमिस्ट्री, वीडियो देख रोमांटिक हो जाएंगे आप
बिग बॉस 13 (bigg boss 13) की दिलकश जोड़ी असीम रियाज (asim riaz) और हिमांशी खुराना (himanshi khurana) का नया वीडियो सॉन्ग ख्याल रख्या कर रिलीज हो गया है।

बिग बॉस 13 (bigg boss 13) की दिलकश जोड़ी असीम रियाज (asim riaz) और हिमांशी खुराना (himanshi khurana) का नया वीडियो सॉन्ग ख्याल रख्या कर रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की ज़बरदस्त केमिस्ट्री नज़र आ रही है। असीम-हिमांशी का ये गाना रिलीज़ होते ही फैंस के बीच वायरल होता नज़र आ रहा है।
Advertisement
असीम और हिमांशी का ये नया वीडियो सॉन्ग एक पंजाबी गाना है। ये एक रोमांटिक गाना है। इसे देखकर आपको भी अपना रोमांस याद आ जाएगा। गाने के बोल बब्बू ने लिखे हैं। तो म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। गाने को गुरिंदर बावा ने निर्देशित किया है। देखें गाना…
बता दें, असीम और हिमांशी का ये दूसरा गाना है। इससे पहले ये दिलकश जोड़ी नेहा कक्कड़ के गाने कल्ला सोहणा नहीं में नजर आ चुकी है। इस गाने मे असीम और हिमांशी की प्रेम कहानी दिखाई गई है। दोनों बेहद रोमांटिक लगते ही हैं, गाने मे और भी ज़्यादा प्यारे लग रहे हैं। खासकर हिमांशी का पंजाबी लुक भा रहा है।
[यह भी पढ़ें:क्या असीम रियाज संग हिमांशी खुराना ने कर ली सगाई, डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर]
बता दें, बिग बॉस 13 से ही असीम और हिमांशी की जोड़ी के फैंस दीवाने हो गए थे। असीम ने शो के दौरान ही हिमांशी को घुटनों पर बैठ प्रपोज किया था। फैंस असीम की इस अदा के दीवाने हो गए थे। फैंस पर अब तक इस जोड़ी का खुमार बरकरार है। खैर, आपको खयाल रख्या करा गाना कैसा लगा ? हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन जगत सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement