Advertisement

शाहिद-करीना समेत ये 6 कपल कॉफी विद करण में नज़र आ चुके हैं, लेकिन आज इनके रिश्तों मे आ चुकी है दरार

करण जौहर (Karan Johar) का पॉपुलर शो 'कॉफी विथ करण' (Koffee with Karan) में बॉलीवुड के ऐसे कपल भी नज़र आए जिन्होंने शो में हिस्सा तो लिया था। लेकिन शो के बाद एक दूसरे के एक्स बन गए।

2,054

फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) का पॉपुलर शो ‘कॉफी विथ करण’ (Koffee with Karan) में बॉलीवुड के कई सितारो ने एक दूसरे के साथ काउच शेयर किया। पर यहां बॉलीवुड के ऐसे  कपल भी नज़र आए जिन्होंने शो में हिस्सा तो लिया था। लेकिन शो के बाद एक दूसरे के एक्स बन गए। तो चलिए आपको बताते हैं उन कपल्स टर्न एक्स कपल के बारे में।

Advertisement

ये एक्स कपल थें कभी एक साथ नज़र आए थें ‘कॉफी विथ करण’ में

1 करीना कपूर खान और शाहिद कपूर

करीना कपूर खान और शाहिद कपूर

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद (Shahid Kapoor) कॉफी विथ करण के सीजन 2 में एक साथ नज़र आए। यतहां दोनो अपने रिश्तों को लेकर यहां खुलकर बाते करते हुए नज़र आए। पर 2007 में दोनो का  4 साल का रिलेशनशिप खत्म हो गया। अलग होने के बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान से र शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी कर ली।

2 ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुज़ैन खान (Sussanne Khan) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक थे। दोनों एक साथ  कॉफ़ी विद करण ’के तीसरे सीज़न में नजर आए  थे। दोनों पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में थें। पर बाद में आगे चलकर दोनो एक दूसरे से अलग हो गए।

3 जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

जॉन अब्राहम (John Abraham) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 2002 से एक दूसरे को डेट करते थें।  लगभग 9 साल तक दोनो अपने रिलेशनशिप में मजबूती से डटे रहें। बिपाशा और जॉन को बॉलीवुड का सुपर कपल कहा जाता था। यह जोड़ी सीजन 2 के ‘कॉफी विद करण’ में दिखाई दी थी। लेकिन उन्होंने 2011 की शुरुआत में अपने रिश्ते को खत्म कर लिया।

4 रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने ‘बैंड बाजा बारात ’में एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ऐसी खबरें थीं कि दोनों के डेटिंग की ख़बरें आने लगी। लोगों को इनकी जोड़ी से प्यार था। रणवीर और अनुष्का ‘कॉफ़ी विद करण’ के सीजन 3 में दिखाई दिए। लेकिन बाद में  दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। अब रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली।

5 शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बीच डेटिंग की अफवाह थी। जब तक आईटी छापा पड़ा था तब तक प्रियंका के घर पर शाहिद कपूर को देखा गया था। दोनों ने वास्तव में एक-दूसरे के साथ डेटिंग की ख़बरों को कभी नहीं स्वीकारा। दोनो कॉफी विद करण ’सीजन 3 में एक साथ आए थे। लेकिन बाद में दोनो एक दूसरे से अलग हो गए। अब, शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हुई है और प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की है।

6 आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)आशिकी 2 ’में एक साथ दिखाई दिए थे और तब से दोनों का नाम एक साथ जोड़ा गया था। हालांंकि दोनों ने कभी इस ख़बर पर हामी नहीं भरी और न ही उन्होंने कभी भी इनकार किया। वे कॉफ़ी विद करण ’के सीज़न 4 में थे। लेकिन, दुर्भाग्य से, दोने के तरीके जुदा थे।

Advertisement