Advertisement
बिहार के लव से भरपूर है लिट्टी वाला लव वेब सिरीज़, देखें ट्रेलर
वेब सिरीज़ की दौड़ में अब लिट्टी वाला लव वेब सिरीज़ भी शामिल हो गई है। बिहार के लव की झलक इस वेब सिरीज़ में नज़र आएगी।

वेब सिरीज़ की दौड़ में अब लिट्टी वाला लव वेब सिरीज़ भी शामिल हो गई है। बिहार के लव की झलक इस वेब सिरीज़ में नज़र आएगी। ‘लिट्टी वाला लव’ पटना के एक लड़के नंदन की कहानी है। जिसे माउंट कारमेल में पढ़ रही नूपुर नाम की लडकी से मोहब्बत हो जाती है। नंदन का दोस्त उसे नुपुर से मिलाने में मदद करता है।
Advertisement
इश्क की परिभाषा बाताने के साथ साथ जो धारणाएं बनी हैं उस पर भी ये वेब सिरीज़ कटाक्ष करती है। सबसे बड़ी बात इस वेब सिरीज़ का निर्माण केवल तीस दिनों में हुआ है।
इसका निर्माण अंकित भारद्वाज और निर्देशन मुस्कान सिन्हा ने किया है। रवि सिंह, मुस्कान सिन्हा और अंशुमन, मनीषा खुरानी, उग्रेश ठाकुर, श्रेयांश रखेजा, सुबोध कुमार सिन्हा और रागिनी सिन्हा जैसे कलाकार इस वेब सिरीज़ में अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। कुल मिलाकर लगता है ‘लिट्टी वाला लव’ एक दिलचस्प वेब सिरीज़ है। देखें ‘लिट्टी वाला लव’ का ट्रेलर।
[यह भी पढ़ें:र्दशकों को भाया अक्षय की ‘रुस्तम’ की कहानी पर आधारित ‘द वर्डिक्ट-स्टेट वर्सेस नानावती’ का ट्रेलर]
आपको ‘लिट्टी वाला लव’ का ट्रेलर कैसा लगा आप हमें ज़रूर बताइये। इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है वो भी दीजिये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिये।
Advertisement