Advertisement
अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर जीएफ मलाइका ने किया ऐसा कमेंट, कुछ यूं दे दिया अपना दिल
बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की तस्वीर में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बेहद प्यारा भरा कमेंट किया है।

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आते रहते हैं। शादी की खबरों के बीच दोनों अक्सर किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आते हैं। मलाइका-अर्जुन कुछ दिन पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। जहां से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। लेकिन अर्जुन की एक तस्वीर में मलाइका ने ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। देखें इधर..
Advertisement
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई इस तस्वीर में वह बेहद डैसिंग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपना प्यार जाहिर करते हुए कमेंट किया है। पोस्ट में कमेंट करते हुए आइटम गर्ल ने ‘मेलबर्न’ लिखा और उसके साथ दिल वाला इमोजी बनाया। मलाइका के इस कमेंट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह जोड़ी इन दिनों एक-दूसरे के साथ अपना बेहद क्वॉलिटी टाइम बिता रही है।
(यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर फैन्स के बीच फंसी मलाइका का इस तरह से बचाव करते दिखे बीएफ अर्जुन, देखें वीडियो)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात की जाए वह दिग्गज फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। अर्जुन एक वीर योद्धा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में कृर्ति सेनन और संजय दत्त भी हैं।
Advertisement