Advertisement

नोरा फतेही के दिलबर गाने पर जब मलाइका अरोड़ा ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोगो ने कर दिया ऐसा कमेंट

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां वह नोरा फतेही (Nora Fatehi) के 'दिलबर' गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मलाइका के इस डांस को देख लोगों ने कर दिया

3,281

फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद भी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सुर्खियों में रहती हैं। उनकी अदाएं तो सोशल मीडिया पर कोहराम मचाती रहती हैं। वैसे मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह फैन्स के साथ अपने शानदार वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में कलर्स चैनल  द्वारा शेयर किया गया मलाइका का एक धमाकेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। हालांकि यह वीडियो पिछले साल का है और अब भी लोग इसे खूब देख रहे हैं।

Advertisement

दरअसल यह वीडियो इंडियाज़ गॉट टैंलेंट के मंच का हैं। यहां मलाइका, नोरा फतेही के गाने ‘दिलबर’ पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। मलाइका बहुत ही खूबसूरती के साथ डांस स्टेप को कर रही हैं। उनके इस डांस पर लोग जमकर तालियां और सीटियां बजा रहें हैं। वहीं शो की जज किरण खेर और करण जौहर भी मलाइका का यह डांस देख इम्प्रेस हो रहे हैं। आप भी देखिए

इस पुराने वीडियो को लोग आज भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अबतक इसे 75 हज़ार से भी ज्यादा के व्यूज़ मिल चुके हैं। यहां तक कि लोग मलाइका की कमेंट में जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। नीचे देखें कमेंट

वहीं मलाइका के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो वह अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनो अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नज़र आते हैं। ख़बर तो यह भी आई है कि दोनो जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि कपल ने अबतक इसपर कोई भी खुलासा नहीं किया है। आपको मलाइका का डांस कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें: मलाइका, सारा और जाह्नवी समेत इन 7 हसीनाओं ने बी-टाउन में बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें तस्वीरें]

 

Advertisement