Advertisement
मलाइका ने अपनी गर्ल गैंग संग पार्टी में की जमकर मस्ती, देखें इनसाइड तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस बार अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को छोड़कर किसी और के साथ डेट पर चली गईं। जिसकी जानकारी खुद छैयां छैयां गर्ल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कूपर संग अपनी लव लाइफ और अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके चलते अक्सर उनकी अर्जुन कपूर संग उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस इस बार अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को छोड़कर किसी और के साथ डेट पर चली गईं। जिसकी जानकारी खुद छैयां छैयां गर्ल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। देखें तस्वीरें…
Advertisement


मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) द्वारा अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने डेट पार्टनर की तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें वो उनके साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी बहन अमृता संग अपनी गर्ल गैंग के साथ डेट पर गई थीं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि मलाइका ने खुद कहा है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘#डेट नाइट।’


(यह भी पढ़ें : सिर्फ शर्ट पहनकर डिनर के लिए निकलीं मलाइका, तस्वीर देख लोगों ने कहा- ” पैंट पहनना भूल गईं…”)
छैयां छैयां गर्ल (Malaika Arora) द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस खास मौके पर उनके साथ शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी उनके साथ मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी कर के अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं। हालांकि इसको लेकर भी दोनों सितारों और उनकी फैमली के तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बॉलीवुड और मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement