Advertisement
मलाइका अरोड़ा के इस छोटे से ब्रेसलेट बैग की कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे आपके
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी खूबसूरत अदाओ के साथ अपने शानदार लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में स्टारडस्ट टू टू इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेहद क्यूट बैग के साथ दिखा मलाइका का शानदार अंदाज। इस बैग की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी खूबसूरत अदाओ के साथ अपने शानदार लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग उनके स्टाइलस्टेटमेंट को कॉपी करने की कोशिश करते रहते हैं। वहीं एक इवेंट में मलाइका ने अपने खूबसूरत अंदाज में शिरकत किया। यहां उनके बैग ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
Advertisement
दरअसल मलाइका इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा लेने गईं थी। यह इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था। मलाइका ने इस इवेंट के लिए Georges Chakra द्वरा डिज़ाइन किया गया कढ़ाईदार आउटफीट पहना है। लुक को कम्पलीट करने के लिए स्लिक पोनी टेल और डस्की मेकअप लगाया है। इसके साथ हाई हील और कोले का मिनी लेदर बैग कैरी किया है।
मलाइका के इस छोटे से क्यूट बैग पर हर किसी की नज़र टिकी थी। अगर आप भी मलाइका के इस बेज बैग से आप अपने वार्ड रोब की शोभा बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इस बैग की कीमत 2,173 डॉलर है। भारतीय कीमत के अनुसार 1लाख 56 हज़ार 836 रुपये है।
वैसे मलाइका अक्सर अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए वह नियमित जिम जाया करती हैं। यही वजह है कि मलाइका पर हर लुक जंचता है।
[यह भी पढ़ें: जिम आउटफिट मे कहर ढाती नज़र आईं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें]
वहीं मलाइका अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियो में रहती है। अर्जुन कपूर संग उनके रिलेशनशिप की ख़बरें किसी से छुपी नहीं है। अब फैन्स को उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।
Advertisement