Advertisement
महिलाओं की खुशी को लेकर खुलकर बोली मलाइका अरोड़ा, तो लोगो ने कर दिए ऐसे कमेंट्स
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की खुशी को लेकर अपने विचार लोगो के साथ साझा किए। तो वहीं लोग इसके लिए मलाइका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने लुक को लेकर काफी बोल्ड हैं। लुक के साथ-साथ मलाइका की सोच में भी बोल्डनेस झलकती है। हाल ही में महिला दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने महिलाओं की खुशी को लेकर अपने विचार लोगो के साथ साझा किए। तो वहीं लोग इसके लिए मलाइका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Advertisement
दरअसल महिला दिवस के मौके पर मलाइका ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपने जज्बात जाहिर किए हैं। मलाइका ने लिखा है “सबसे खुशहाल महिलाएं वो नहीं हैं जो शादीशुदा हैं। ना ही वो हैं जो सिंगल हैं। वह भी नहीं जिनका करियर सेटल है और अच्छी कमाई कर रही हैं। बल्कि सबसे खुश महिलाएं वो हैं जो अपने आप से पूरी तरह और सही मायने में प्यार करती हैं। वह महिलाएं जो अपने अतीत को पीछे छोड़ अपने आत्म सम्मान पर काम करती हैं और अपने आत्म सम्मान को तवज्जो देती हैं।”
मलाइका ने आगे लिखा है “महिलाएं जिन्होंने अपने आप को पीड़ित दिखाना छोड़ दिया है। जिन्होंने रोना और खुद पर दया करना बंद कर दिया है। जो गुस्से, आंसू और कड़वाहट से बाहर आ गई हैं। जिन्होंने महसूस किया कि खुशी एक व्यक्तिगत पसंद और जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने वर्तमान को परिभाषित करना चुना, लेकिन अपने अतीत को नहीं।” नीचे देखें मलाइका ने आगे क्या लिखा है..
वहीं मलाइका के इस पोस्ट के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। नीचे देखें कमेंट्स
मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: पूल फोटो शेयर कर मलाइका ने इंटरनेट में मचा दी सनसनी, लोगों ने कहा- “गिर मत जाना”]
Advertisement