Advertisement
बिग बॉस फेम मंदाना करीमी ने खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
बिगबॉस(Big boss) फेम मंदाना करीमी(Mandana Karimi) ने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पर वीडियो जारी कर सफाई दी

बिगबॉस(Big boss) फेम मंदाना करीमी(Mandana Karimi) कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। पर मंदाना करीमी फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को अपडेट कराते रहती हैं। हालही में मंदाना की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इस खबर पर मंदाना ने लाइव चैट के माध्यम से चुप्पी तोड़ी हैं।
Advertisement
लाइव चैट में मंदाना ने दर्शकों को बताया कि उनकी आंख में इंफेक्शन हो गया था, जो कि घर की सफाई के कारण हुआ था। हाथ में लगे कैमिकल से उन्होंने आंख छू ली थी, जिसके कारण उन्हें तकलीफ झेलनी पड़ी। वीडियो में उनकी आंखों पर सूजन और घाव साफ -साफ देखे जा सकते हैं।
मंदाना ने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को लेकर बताया कि, ‘आप लोगों ने मेरी चिंता की इसके लिए धन्यवाद लेकिन मुझे कोरोना वायरस नहीं हुआ है। आंख में इंफेक्शन हो गया है, वह भी सैनिटाइजर और कैमिकल्स के कारण जिससे घर की सफाई हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘दोस्तों पढ़ो-लिखो और खुद को एक अच्छा इंसान बनाओ, न कि किसी के भी बारे में कुछ भी अफवाह फैलाओ। जब आपको बीमारी के लक्ष्ण पता ही नहीं तो खुद को डॉक्टर मत बनो और न ही अफवाह फैलाओ’।
वहीं मंदाना ने इस वीडियो में अपने डॉगी के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा कि, ‘मेरा डॉगी मैंने एक दोस्त के यहां छोड़ा हुआ है। मेरे लिए वह एक बेबी की तरह है, उसे खुद से दूर भी नहीं रख सकती हूं। लेकिन जब मेरी आंख में इंफेक्शन हुआ तो, मैं उसे घर में नहीं रख सकती थी, न ही उसे बाहर वॉक के लिए लेकर जा सकती थी।
यह भी पढ़ें-मंदाना करीमी की बोल्ड तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, देखकर लोगों ने पूछा- “ये क्या पहना है..?”
करीमी ने फैंस को सुरक्षित रहने की सलाह दी हैं। उन्होंने कहा कि सेनिटाइजर का ज्यादा उपयोग आँखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सेनिटाइजर को हाथ से आंखों ना छुाएं। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement