Advertisement
वीडियो: अजय के सामने काजोल संग रोमांस करना मनीष पॉल को पड़ा भारी, सिंघम ने दिखाई बंदूक
काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgan) मनीष पॉल (Maniesh Paul) के शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल (Movie Masti with Maniesh Paul) पर पहुंचे। यहां मनीष को काजोल संग रोमांस करते देख अजय देवग को आया गुस्सा। फिर दिखाई बंदूक।

बॉलीवुड की दुनिया में सबसे अच्छी जोड़ी यदि किसी की मानी जाती है तो वह है काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgan) की। इन दोनो के प्यार की मिसाल दी जाती है यहां। जहां अजय गंभीर किस्म के हैं वहीं काजोल का मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। हाल ही में दोनो का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहा अजय के सामने ही मनीष पॉल (Maniesh Paul), काजोल से रोमांस कर रहे हैं। यह देखकर जल भूनकर रह गए अजय और दिखाई बंदूक। चलिए आपको दिखाते हैं वीडियो।
Advertisement
दरअस यह वीडियो मनीष पॉल के शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल (Movie Masti with Maniesh Paul) का है, जहां काजोल और अजय देवगन पहुंचे थें। यहां दोनो सितारो ने मनीष के साथ जमकर मस्ती की। शो के दौरान मनीष अजय को काजोल का हाथ पकड़कर ‘सूरज हुआ मध्दम’ गाने पर रोमांस कर रहे हैं। वहीं बैठे अजय देवगन को यह सब देख गुस्सा आ गया। उन्होंने मनीष की तरफ बंदूक से इशारा करते हैं। अजय का यह सिंघम वाला अंदाज देख मनीष डर से कांपने लगते हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडयो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। नीचे वीडियो देख आपकी हंसी छूट पड़ेगी।
वहीं दोनो सितारो के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दोनो अपकमिंग फिल्म तानाजी (Tanhaji) में नज़र आएंगे। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020’ को रिलीज़ होगी। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: ‘तानाजी’ से अजय और सैफ के दमदार लुक आए सामने, तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप ]
Advertisement