Advertisement

‘मास्टरशेफ इंडिया’ अपने छठे सीजन के साथ वापसी के लिए है तैयार, पढ़ें पूरी डिटेल

स्टार प्लस (star plus) अपने सबसे चर्चित और लोकप्रिय कुकिंग शो 'मास्टरशेफ इंडिया" (MasterChef India) के छठे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।

878

स्टार प्लस (star plus) अपने सबसे चर्चित और लोकप्रिय कुकिंग शो ‘मास्टरशेफ इंडिया” (MasterChef India) के छठे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो देश भर के निपुण कुक के बीच सबसे लोकप्रिय मंच है, जो पुरस्कार विजेता और स्टार शेफ विकास खन्ना के कुशल मार्गदर्शन में अपने कौशल को निखारने के लिए तत्पर रहते हैं। यह शो नई पीढ़ी के उभरते कुक की तलाश में निकल पड़ा है। जिसके लिए देश भर में ऑडिशन आयोजित किये जाएंगे।

Advertisement

प्रतिभाशाली शेफ ‘पंकज भदौरिया’ एक प्रमुख उदाहरण हैं, जिसे मास्टरशेफ इंडिया ने देश के घर-घर में पहचान दिलवाई है। वह पहले सीजन की विजेता थीं और उन्होंने अपने नाम पर एक आधिकारिक मास्टरशेफ कुकबुक के साथ वैश्विक मान्यता प्राप्त कर ली है। इतना ही नहीं, वह आकांक्षी शेफ़ को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली ऑडिशन स्थल पर भी मौजूद रहेंगी। एक और उल्लेखनीय नाम कीर्ति भुतिका है जिन्होंने 2016 में मास्टरशेफ का खिताब जीता था और फिर विभिन्न टॉक शो, स्पीच और कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

[यह भी पढ़ें: बिकिनी में बेबी बपं फ्लॉन्ट करती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं रोडीज रघु राम की पत्नी, देखें तस्वीरें]

आपके पास भी अपने हाथ से बने खाने के साथ देश का दिल जीतने का टैलेंट है तो मास्टर शेफ की वेबसाइट पर लॉग इन ऑडिशन की तैयारी कर लीजिये। दिल्ली मे इसके ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। आपको ये खबर कैसी लगी हमे ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।

Advertisement