Advertisement
सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या ने की आत्महत्या, स्टूडियो में खाई नींद की गोलियां
मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) एक बार फिर सुर्खियां में आ गए हैं। बता दें, इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी मैनेजर सौम्या सिंह है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर के स्टूडियो में काम करने वाली सौम्या नाम की महिला ने खुदकुशी कर ली है।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) एक बार फिर सुर्खियां में आ गए हैं। बता दें, इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी मैनेजर सौम्या सिंह है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर के स्टूडियो में काम करने वाली सौम्या नाम की महिला ने खुदकुशी कर ली है। बता दें कि सौम्या ने मीका सिंह (Mika Singh) के स्टूडियो में ही नींद की गोलियों का ओवरडोज लेकर अपनी जान दे दी है। वहीं इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।
Advertisement
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह (Mika Singh) के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सौम्या ने कोई सुसाइट नोट भी नहीं छोड़ा है, जिस कारण पुलिस सभी संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है।
(यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी शादी में शरीक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, तस्वीरें देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स)
बता दें अपनी मैनेजर सौम्याकी दुखद मौत पर मीका सिंह (Mika Singh) ने अपने सोशल हैंडल के जरिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने सौम्या की तस्वीर पोस्ट कर लिखा था, ‘वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्यारी यादें छोड़ गई है। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।’ बॉलीवुड से जुड़ी जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement