Advertisement
पति संग मोनालिसा ने अपने बोल्ड अंदाज में मनाया नया साल, देखें बाथटब की तस्वीरें
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) यानी मोनालिसा नए साल में एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में छाई हुईं हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा (Monalisa) हर दिन फैंस को अपने नए-नए अंदाज से मदहोश करती हुईं नजर आती रहती हैं।

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) यानी मोनालिसा नए साल में एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में छाई हुईं हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा (Monalisa) हर दिन फैंस को अपने नए-नए अंदाज से मदहोश करती हुईं नजर आती रहती हैं। ऐसे में अपने बोल्ड लुक के लिए पहचानी जाने वाली मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर अपने बिकिनी लुक से सभी अपना दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं। देखें भोजपुरी क्वीन का यह दिलकश अंदाज…
Advertisement
बता दें, मोनालिसा (Monalisa) न्यू ईयर के मौके पर लोनावला की एंबी वैली में अपने पति विक्रांत सिंह के साथ हॉलीडे मना रही हैं। जहां उन्होंने अपने बाथटब में बेहद मदहोश कर देने वाले पोज दिए हैं। अपने इस बोल्ड अंदाज को एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किए जिसमें वह ब्लैक बिकिनी में अपने दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘छोटी चीजों का आनंद लें.. एक दिन के लिए आप पीछे मुड़कर देख सकते हैं और जान सकते हैं कि वे बड़ी चीजें थीं।’
(यह भी पढ़ें : नाइट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं भोजपुरी क्वीन मोनालिसा, देखें हॉट तस्वीरें)
बता दें मोनालिसा (Monalisa) अब तक 100 अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 1997 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। भोजपुरी सिनेमा के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, बंगाली, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है। मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement