Advertisement
ब्लैक टॉप और यलो ब्लेज़र में कहर बरपा रही हैं भोजपुरी क्विन मोनालिसा, देखें तस्वीरें
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा (Monalisa) की एक तस्वीर सोशल मीडया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह ब्लैक टॉप और यलो रंग के ब्लेज़र में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनकी एक से एक खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर मोनालिसा की शानदार जलवे देखने को मिल रहे हैं जहां वह ब्लेज़र में नज़र आ रही हैं।
Advertisement
मोनालिसा ने एक बार फिर अपने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। हर बार मोनालिसा इंडियन लुक या फिर वेस्टर्न लुक में नज़र आती है। लेकिन इस बार उनका अंदाज बिल्कुल बदला बदला हुआ लग रहा है। यहां वह ब्लैक टॉप और यलो ब्लेज़र मे दिखाई दे रही हैं। इस आउटफीट में उनका सेक्सी क्लीवलेज साफ दिख रहा है। एक्ससेरीज़ में उन्होंने इयरिंग और हील का इस्तेमाल किया है। उनकी यह तस्वीर फोटोशूट की लग रही है है जिसे मोनालिसा ने हाल ही में किया है।
कुछ ही घंटो में मोनालिसा की इन तस्वीरों को हजारों फैन्स के लाइक्स मिल गए। यहां तक कि कई लोगों ने मोनालिसा के इस लुक की जमकर तारीफ भी की है। वैसे इसके पहले मोनालिसा दुल्हन के लिबास में नज़र आई थीं। उनकी इस तस्वीर को भी फैन्स की जमकर प्रशंसा मिली।
वहीं मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो फिलहाल वह धारावाहिक नज़र में व्यस्त में हैं। शो में वह डायन के किरदार में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों की बात की जाए को पिछली बार वह दुल्हन चाही पाकिस्तान से में दिखाई दीं थीं। यह फिल्म पिछले साल रिलीज़ हुई थी।
[यहां पढ़ें: पीले रंग की ड्रेस में कयामत ढ़ा रही हैं भोजपुरी क्विन मोनालिसा, देखें तस्वीरें]
Advertisement