Advertisement
अक्षय कुमार से मिलकर बेहद ख़ुश हैं मोनालिसा, यूं ज़ाहिर की ख़ुशी
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के जलवे पर हर कोई फिदा है। मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल इस तस्वीर में उनके सथ बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नज़र आ रहे हैं।
Advertisement
अस तस्वीर को मोनालिसा ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में खिलाड़ी कुमार से मिलने की खुशी मोनालिसा के चेहरे पर साफ झलक रही है। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है “जब जीवन आपको अपने पसंदीदा से मिलने का यह अंतिम अवसर देता है ।आप वास्तव में नहीं जानते है कि और क्या कहना है … वह आपको और केक पर आइसिंग की याद दिलाता है और आपके करियर की सफलता की सराहना करता है! एक टोटल फैन गर्ल मूवमेंट। अक्षय कुमार एक बार फिर अनमोल क्षण के लिए धन्यवाद! यह तस्वीर ‘मूवी-मस्ती विद मनीष पॉल’ के सेट की है
वैसे मोनालिसा को डांस करना बेहद पसंद है। डांस के दौरान वह अपने कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं। वही अपने शानदार लुक्स को भी फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल मोनालिसा सीरियल नज़र में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह डायन का किरदार निभा रही हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों की बात की जाए तो पिछली बार वह फिल्म दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2 में नज़र आईं थी। इसमे उन्होंने आइटम नंबर पेश किया था। मनोरंजन जगत की ताजा तरीन ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर ऐसा डांस किया कि देखने वालों के पसीने छुट गए, देखें वीडियो]
Advertisement