Advertisement
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने सलमान खान के गाने पर पानी के अंदर किया ऐसा डांस, देखें वीडियो
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा (Monalisa) ने कुछ देर पहले ही अपना एक ऐसा डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे।

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन अपनी दिलकश अदाओं के चलते सुर्खियों बटोरती रहती हैं। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा (Monalisa) की खास बात ये है कि वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। जहां से वह आए दिन अपने कोई ना कोई हॉट और फैंस को मदहोश कर देने वाले वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें, मोनालिसा (Monalisa) कुछ देर पहले ही अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। देखें इधर..
Advertisement
भोजपुरी क्वीन द्वारा अपने ऑफीशियल हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पानी एक ट्रांसपेरेंट टब में नजर आ रही हैं। जिसमें वह ब्लैक कलर की घांघरा चोली पहने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के गाने ‘स्लो मोशन’ में पानी के अंदर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘स्लो मोशन’ में डूब जाते हैं…’ एक्ट्रेस के इस वीडियो देख उनके फैंस कई तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
(यह भी पढ़ें : खेसारी लाल यादव के गाने ‘रेड कलर के सूट’ ने फिर मचाया धमाल, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो)
बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) अब तक 125 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, बंगाली, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा (Monalisa) हिंदी टीवी में भी काफी मशहूर हैं। आपको भोजपुरी क्वीन मोनालिसा (Monalisa) का यह नया अंदाज कैसा लगा हमें जरूर बताएं। मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement