Advertisement
रिलीज़ हुआ नागिन 4 का पहला प्रोमो, निया और जैस्मीन के बाद हुई इस मेल लीड एक्टर की एंट्री
टीवी का सबसे लोकप्रिय शो नागिन (Naagin 4) एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रहा है।हाल ही में एकता कपूर ने शो का पहला प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। प्रोमो में नागिन के अवतार में निया शर्मा (Nia Sharma) और जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) के अलावा एक और नए स्टार कास्ट की एंट्री हुई है।

टीवी का सबसे लोकप्रिय शो नागिन (Naagin 4) एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। शो के स्टार कास्ट को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही है। तो वहीं शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने अकाउंट पर वीडियो साझा कर शो के स्टार कास्ट की जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में एकता कपूर ने शो का पहला प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। प्रोमो में नागिन के अवतार में निया शर्मा (Nia Sharma) और जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) के अलावा एक और नए स्टार कास्ट की एंट्री हुई है।
Advertisement
एकता ने इस प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यहां निया और जैस्मीन के अलावा विजयेंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) मेल लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। जैस्मीन और निया की एंट्री का जानकारी हालांकि पहले ही एकता ने दी थी। वहीं अब इस प्रोमो के ज़रिए विजयेंद्र की एंट्री ने मेल लीड रोल पर से भी अब सस्पेंस का पर्दा हटा दिया है। प्रोमो शेयर करने के साथ एकता ने कैप्शन में लिखा है नागिन -भाग्य का जहरीला खेल ।”
वहीं प्रोमो की बात की जाए को यहां शुरूआत एक मंदिर के लोकेशन से होती है, जहां कुछ गुंडे निया को छेड़ते हुए दिखाई देते हैं। विजयेंद्र गुंडो से निया को बचाने के लिए उनसे लड़ते हैं। लेकिन जैसे ही वह निया की तरफ मुड़ते हैं तो वहां निया नहीं बल्कि उनका दुपट्टा दिखाई देता है। वह जैसे ही दुपट्टा हटाते हैं, वहां से एक बड़ा सांप निकलता है जिसे देख सब घबरा जाते हैं। वहीं पिछे जैस्मीन गुस्से में खड़ी हुई नज़र आती है। इसके बाद दूसरे सीन में विजयेंद्र एक बड़ा सा दरवाजा खोलते हैं। तब निया और जैस्मीन उनके सामने रहती हैं और पिछे से एक बड़ा साप निया और जैस्मीन के पिछे आता है। यह देख विजयेंद्र हैरान रह जाता है।
[यह भी पढ़ें: नागिन 4: जैस्मीन भसीन ने फिर दिखाई बोल्ड अदा, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश]
प्रोमो में निया और जैस्मीन का नागिन अंदाज दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाता है। आपको नागिन का यह प्रोमो कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement