Advertisement

‘नागिन 4’ प्रीव्यू : अपना नागिन अवतार देख हैरान हुई वृंदा, क्या खुद पर कर पाएगी काबू?

नागिन 4 (Naagin 4)' का हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जहां बृंदा अपने नागिन अवतार को लेकर हैरान है। प्रोमो में दिख रहा है वह अपने नागिन रूप को बदलने की कोशिश करती है। वहीं प्रोमो में विशाखा का खतरनाक रूप दिखाई दे रहा है। यहां वह देव पर हथियार से हमला करने जाती है।

303

टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन 4 (Naagin 4)’ भी टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। शो में एक के बाद दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में निया शर्मा (Nia Sharma) का नागिन अवतार लोगो को पसंद आ रहा है। उनके साथ विशाखा यानी अनीता हसनंदानी (anita hassanandani) विलेन नागिन के किरदार में शो को और भी दिलचस्प बना रही हैं। वहीं हाल ही में शो का एक प्रोमो आया है जहां बृदा अपना कंट्रोल खोती हुई दिख रही है।

Advertisement

इस प्रोमो में दिखाया गया एपिसोड आज प्रसारित होगा। वीडियो में आप देखेंगे की बृंदा अपने आपको नागिन बनते देख हैरान है। वह खुद को रोकने की कोशिश करती है।वह अपने नागिन रूप को बदलने की कोशिश करती है। अब यह आज के एपिसोड में पता चलेगा कि बृंदा खुदपर काबू कर पाती है या नहीं।  वहीं प्रोमो में विशाखा का खतरनाक रूप दिखाई दे रहा है। यहां वह देव पर हथियार से हमला करने जाती है। देव के माथे चमकदार मणि दिखाई दे रही है।

आपको बता दें  पिछले एपिसोड में विशाखा वृंदा को जाल में फंसाने के लिए जादूई लॉकेट का इस्तेमाल करती है। वह लॉकेट की मदद से वृंदा की मां बनकर उससे बात करती है। साथ ही इशारा देती है कि उसकी मां लाल टेकड़ी की गुफा में है। तब तक स्वरा आ जाती है और वृंदा उसके पास चली जाती है। विशाखा बृंदा को उसकी मां के बारे में गलत जानकारी देकर उसे गुमराह कहती है।  यहां विशाखा नकली मान्यता नागिन को गुफा में जाकर वृंदा की मां बनने का नाटक करने के लिए कहती है।

[यह भी पढ़ें: नागिन सीजन 4 अपडेट: वृंदा को फंसाने के लिए विशाखा ने बुना जाल, क्या बच पाएगी वृंदा?]

 

Advertisement