Advertisement
नच बलिए 9 में पति संग डांस करने के दौरान अनीता के साथ हो गया कुछ ऐसा, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
डांस शो नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) से कंटेस्टंट एक्ट्रेस अनीता हंसनंदानी (Anita Hassanandani) ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) संग उनका यह डांस एक्ट देख हक्के बक्के रह जाएंगे।

टीवी का पॉपुलर डांस शो नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) में को लोग खूब पसंद करते हैं। यहां सेलिब्रिटी कपल्स के डांस के साथ रोमांस लोगों का खूब मनोरंजन करता है। इन्ही कपल्स में से एक हैं अनिता हंसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy)। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने के लिए अनीता और रोहित स्टेज पर जमकर परफॉर्मेंस कर रहे हैं। पर हाल ही में स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान कपल का एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
Advertisement
इस वीडियो को अनिता ने खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। यहां पिंक कलर के कॉस्ट्यूम कपल बेहद क्यूट लग रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं अनिता और रोहित हवा में रैक पर झूलते हुए एक इमोशनल एक्ट कर रहे हैं। एक्ट के दौरान आप देखेंगे की अनिता जमीन पर गिर जाती हैं। हालांकि यह इस ऐक्ट का हिस्सा है। पर इसे देख बतौर जज रवीना टंडन बिल्कुल डर जाती हैं। वहीं गेस्ट के तौर पर आए टाइगर श्रॉफ भी इस ऐक्ट को देख हक्के बक्के रह जाते हैं। हालांकि इस वीडियो को शेयर करने के साथ अनिता ने मजेदार कैप्शन दिया है..आप भी देखें
गौरतलब है पिछली बार अनिता और रोहित शो में अपनी शादी को लेकर चर्चा में थें। यहां रोहित घुटने पर बैठकर अनीता को प्रपोज़ करते हैं। बता दें कि अनिता और रोहित 10 साल से एक दूसरे को जानते हैं। दोनो ने 2013 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: नच बलिए 9 के सेट एक बार फिर अनिता हंसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी से रचाई शादी, देखें तस्वीर]
Advertisement