Advertisement
नच बलिए 9 के सेट एक बार फिर अनिता हंसनंदानी ने पति रोहित रेड्डी से रचाई शादी, देखें तस्वीर
नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) में इस बार आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। शो में अनिता हंसनंदानी (Anita Hassanandani) एक बार फिर पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) से शादी करने जा रही हैं।

टीवी का डांस शो नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) इन दिनों टीआरपी की लिस्ट में शामिल नहीं है। पर इसके बावजूद शो की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षिक करने के लिए मेकर्स कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रह रहे हैं।अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स शो में नागिन फेम अनिता हंसनंदानी (Anita Hassanandani) की उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) से दुबारा शादी करने जा रहे हैं।
Advertisement
दरअसल शो में अनिता हंसनंदानी और रोहित रेड्डी की एक बार फिर शादी होने जा रही है। दोनो की शादी इस शो के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने शो में अनिता को प्रपोज़ करने की तैयारी में हैं। इसलिए रोमांटिक माहौल बनाने के लिए वह शो को फुल और गुब्बरों से सजाएंगे। इसके बाद वह घुटने पर बैठकर अनीता को प्रपोज़ करते हैं। तो वहीं पति की इन अदाओं से अनिता भावुक हो जाती हैं। बताया जा रहा है अपने इन खूबसूरत लम्हों को बांटने के लिए अनीता ने अपने परिवार और दोस्त करण पटेल और अदिती भाटिया को बुलाया था।
वही रोहित ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिता और रोहित के गले में हार दिखाई दे रहा है। आप भी देखें
बता दें कि अनिता और रोहित 10 साल से एक दूसरे को जानते हैं। दोनो ने 2013 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: नच बलिए 9 में रिहर्सल के दौरान उर्वशी के एक्स बीएफ अनुज के साथ हुआ यह बड़ा हादसा]
Advertisement