Advertisement
आयुष्मान के लिए ‘ड्रीमगर्ल’ बन गए प्रिंस नरूला, देखें ‘नच बलिए 9’ की बेहद खास तस्वीरें
'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) के सेट पर 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) का प्रमोशन करने पहुंचे आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के ड्रीम गर्ल बने प्रिंस नरूला (Prince Narula)। दोनो की मजेदार तस्वीरें देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

टीवी का डांस शो ‘नच बलिए 9’ (Nach Baliye 9) की पॉपुलरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि यहां फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने एक बार ज़रूर आते हैं। हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) का प्रमोशन करने पहुंचे। इस फिल्म में आयुष्मान जहां दूसरो के ड्रीम गर्ल बने हैं, वहीं ‘नच बलिए 9’ के सेट पर उन्हे अपना ड्रीम गर्ल मिल गया। उनकी यह ड्रीम गर्ल कोई ऐक्ट्रेस नही, बल्कि टीवी का यह जाना माना चेहरा प्रिंस नरूला हैं।
Advertisement
दरअसल हाल ही में प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर की ख़ास बात यह है कि यहां प्रिंस महिला के रूप में नज़र आ रहे है और आयुष्मान के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है “lयहां सब उल्टा पुल्टा है। कभी सोचा नहीं था मेरे साथ ये भी होगा। पर हम सब करेंगे जो आपको एंटरटेन कर पाए।” यहां प्रिंस की कुछ और भी तस्वीरें भी हैं।
प्रिंस के इस कैप्शन से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार नच बलिए की थीम अलग होगी, जहां महिलाएं पुरूष के रूप में और पुरूष महिला के रूप में नज़र आएंगे। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि जहां प्रिंस महिला के रूप में दिख रहे हैं वहीं एक तस्वीर में उनकी पत्नी युविका चौधरी उनके साथ पुरूष के रूप में दिखाई दे रही हैं।
वहीं आयुष्मान के ‘ड्रीम गर्ल’ की बात की जाए तो यह 13 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। आयुष्मान के अलावा इस फिल्म में नुसरत भरूच,अन्नू कपूर, विजय राज भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं।
[यह भी पढ़ें: ‘नच बलिए 9’ में होगी इस एक्स कपल की वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए उनके नाम]
Advertisement